spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

New Year पर लांच होंगे लंबी रेंज के कई इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : साल 2020 अब एंड के करीब है। ऑटोमोबाइल कंपनियां (Automobile Companies) अपने नए प्रोडक्ट्स (New Products) को लांच करने के लिए नए साल की प्रतीक्षा में हैं। जान लें कि भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए दुपहिया वाहन निर्माता कंपनियां लगातार फोकस कर रही हैं। कई दिग्गज कंपनियां न्‍यू ईयर पर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लांच  करने की तैयारी में हैं। इनमें कुछ स्कूटर्स को ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया जा चुका है। अब ये लांचिंग के लिए तैयार हैं। चलिए, आज जानते हैं, साल 2021 में लांच होने वाले अपकमिंग स्कूटर्स के बारे में इनके फीचर्स के साथ।

इसे भी पढ़ें :प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, प्रेमी ने चाकू से किए इतने वार…

ओला इलेक्ट्रिक स्‍कूटर : हासिल करें 240 किमी की रेंज

ऐप बेस्ड टैक्सी प्रोवाइडर कंपनी ओला (Ola) जल्द ही भारत में Ola Electric Scooter लांच कर सकती है। कंपनी जनवरी 2021 में अनवील कर सकती है, जिसके कुछ समय बाद भारत में इसे  लांच कर दिया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से 240 किमी की रेंज हासिल की जा सकती है। कुछ समय पहले इस स्कूटर की कुछ तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। आपको बता दें कि भारत में बढ़ते इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट को ध्यान में रखते हुए कंपनी जल्द से जल्द अपने स्कूटर को भारत में लांच करने की तैयारी में है। उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में इस ई-स्कूटर की कीमत 1.50 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

इसे भी पढ़ें :@Sex Racket : 3 लड़कियां और 4 लड़के इस हालत में पकड़ाए कि देखकर शर्म से पानी-पानी हो गई पुलिस

वेस्‍पा इलेक्ट्रिक स्‍कूटर : ब्लूटूथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी

भारत में बेहद ही पॉपुलर Vespa स्कूटर के इलेक्ट्रिक अवतार को साल फरवरी 2021 तक भारत में लांच किया जा सकता है। पियाजियो इंडिया इस स्कूटर पर लगातार काम कर रही है। आपको बता दें कि यूरोपीय मार्केट में ये स्कूटर पहले से ही मौजूद है। इस स्कूटर में 4KW ब्रशलेस डीसी इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल होता है। यह 200 एनएम से अधिक का टॉर्क देता है। यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर अधिकतम 100 किमी की रेंज प्रदान करता है और इसे चार घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। इसमें कंपनी 4.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल और ब्लूटूथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी ऑफर कर सकती है। इस स्कूटर की कीमत 90,000 रुपये से शुरू हो सकती है।

इसे भी पढ़ें :50 रुपये का लालच देकर रौंद डाला मासूम को…

ओकिनावा क्रूसेर : 3kW का ब्रशलैस मोटर

इस स्कूटर को फरवरी तक भारत में लांच किया जा सकता है। पावर और स्पेसिफिकेशन के मामले में Okinawa Cruiser में 3kW का ब्रशलैस मोटर है, जिसे पावर देने के लिए 4kW लिथियम आयन बैटरी दी गई है। Okinawa Cruiser 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। चार्जिंग समय की बात की जाए तो Okinawa Cruiser Scooter की बैटरी को 2-3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें :चाकूबाजी मामला : शहबाज के बाद गुफरान भी पहुंचा जेल

 हीरो इलेक्ट्रिक स्‍कूटर AE-29 : 55 किमी प्रति घंटे की स्पीड

इस स्कूटर को हीरो इलेक्ट्रिक ने Auto Expo 2020 में पेश किया था। Hero Electric Scooter AE-29 में 1000W का मोटर दिया गया है, जिसे पावर देने के लिए लाइटवेट पोर्टेबल लिथियम-आयन 48V/3.5 kWh की बैटरी दी गई है। Hero Electric Scooter AE-29 55 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। Hero Electric Scooter AE-29 की बैटरी को 4 घंटे में फुल चार्ज कर सकते हैं। इस स्कूटर की कीमत 85,000 रुपये से शुरू हो सकती है।

इसे भी पढ़ें :कर देंगे छह इंच छोटा…माओवादियों ने साटे धमकी भरे Poster

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

क्या आपकी गाड़ी झेल पायेगी नया ईंधन… सच्चाई जानें

Delhi : देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर...

मारुति ने रचा इतिहास, लॉन्च की भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार

Kohramlive : देश में पेट्रोल पर निर्भरता कम करने...