spot_img

पियाजियो इंडिया ने Launch किया अप्रिलिया SXR 160 स्कूटर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

साल के अंत तक बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को की जाएगी डिलीवरी

कोहराम लाइव डेस्क : पियाजियो इंडिया ने इंडियन मार्केट में अपना मोस्ट अवेटेड अप्रिलिया SXR 160 स्कूटर लांच कर दिया है। ये मैक्सी स्कूटर है, जिसे कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया था। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.26 लाख रुपये है। कंपनी ने कुछ सप्ताह पहले 5000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ इसकी बुकिंग (Booking) शुरू कर दी थी। इसकी डिलीवरी (Delivery) साल के आखिर तक शुरू होगी। बता दें कि ये भारत का सबसे पावरफुल इंजन वाला स्कूटर भी है।

इटली में किया गया है डिजाइन

स्‍कूटर की लांचिंग पर पियाजियो इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर, डिएगो ग्रैफी ने कहा, “हम भारत में अपने सभी ग्राहकों के लिए मोस्ट अवेटेड प्रीमियम स्कूटर अप्रिलिया SXR 160 को लांच करके खुश हैं। इसे इटली में डिजाइन किया गया है। ये बेहद पावरफुल और पूरी तरह कम्फर्ट स्कूटर है। ये देश की सभी डीलरशिप पर उपलब्ध रहेगा।”

इसे भी पढ़ें :पति को प्रेमिका के साथ देख भड़की महिला, बीच सड़क पर दोनों को चप्‍पल से कूटा

 ट्विन-क्रिस्टल LED हेडलैंप

इस मैक्सी स्कूटर में ट्विन-क्रिस्टल LED हेडलैंप के साथ LED DRLs दिए हैं। इसमें डबल ब्लिंकर, वाइड फ्रंट अप्रोन, लंबी फ्लाईस्क्रीन, उठा हुआ हैंडलबार और चौड़ी सीट दी है, जो ग्रे और रेड कलर की सिलाई के साथ आती है। स्कूटर में मैट ब्लैक डिजाइन के साथ डार्क क्रोम एलिमेंट का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक भी देते हैं।

इसे भी पढ़ें :Coffin में शव छोड़कर भाग गया Ambulance चालक

राइडिंग के दौरान स्मार्टफोन कनेक्‍शन

स्कूटर में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है, जिसमें स्पीड के लिए रेडडॉट्स, टेक्नोमीटर, ऑडोमीटर, एवरेज, टॉप स्पीड, फ्यूल गेज, इंजन मालफंक्शन इंडीकेटर, ABS इंडीकेटर जैसी कई जानकारियां मिलेंगी। राइडिंग के दौरान इससे स्मार्टफोन को भी कनेक्ट कर पाएंगे। स्कूटर की सिक्योरिटी के लिए इसमें अलार्म और लोकेशन ट्रैकर जैसे फीचर्स भी दिए हैं।

इसे भी पढ़ें :नहीं पहना था Helmet, टक्कर में बाइक सवार की गई जान

टेलीस्कोपिक सस्पेंशन के साथ एडजेस्टेबल रियर शॉक

अप्रिलिया SXR 160 में 160cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है, जो 11 bhp पर 7,100 rpm और 12 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। स्कूटर में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन के साथ एडजेस्टेबल रियर शॉक दिए हैं। सेफ्टी के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ट्विन पोट हाइड्रोलिक ब्रेक सिंगल चैनल ABS दिया है। इसे मैट ब्लू, ग्लॉसी व्हाइट, मैट ब्लैक और ग्लॉसी रेड कलर में खरीद पाएंगे

इसे भी पढ़ें :@Sex Racket : होटल में छापेमारी से हड़कंप, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाई 4 लड़कियां

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...