रांची : रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात चाकूबाजी मामले में पुलिस ने एक आरोपी शाहबाज अंसारी को 21 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक और अप्राथमिक अभियुक्त छोटू खान उर्फ गुफरान खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी। गुरुवार 24 दिसंबर को पुलिस ने गुफरान को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गुफरान ने शहबाज के साथ ओवरटेक विवाद के दौरान रोहित कश्यप को चाकू मारने की बात स्वीकार कर ली। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी को बरामद कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू को भी याकुब खान के पास से बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने साक्ष्य छुपाने के आरोप में याकुब खान को भी हिरासत में ले लिया है।
इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : 3 लड़कियां और 4 लड़के इस हालत में पकड़ाए कि देखकर शर्म से पानी-पानी हो गई पुलिस
इसे भी पढ़ें : शादीशुदा प्रेमिका से रात के अंधेरे में मिल रहा था प्रेमी, पकड़ाया…और फिर
बता दें कि 19 दिसंबर की रात अरगोड़ा बस्ती में ओवर टेक के विवाद को लेकर विवेक कश्यप को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। स्थानीय लोगों ने घायल रोहित कश्यप को रिम्स पहुंचाया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने शहबाज और गुफरान को अप्राथमिक अभियुक्त बनाया था। गिरफ्तारी के बाद गुफरान ने चाकू मारकर हत्या की बात स्वीकार कर ली।















