spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पर्सनल चैट बिना डिलीट किए अब ऐसे करें हाइड

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने इस साल कई शानदार फीचर्स लॉन्च कर इस ऐप को यूज करने का अंदाज ही बदल दिया। इन फीचर्स से यूजर्स को काफी सुविधा मिलने लगी है। वहीं WhatsApp में पहले से भी कुछ ऐसे फीचर्स हैं जिनके बारे में शायद कई लोग नहीं जानते हैं। आज हम इन्हीं में से एक फीचर के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए काफी फायदेमंद है। अक्सर हम दूसरों से अपनी बातें छुपाने के लिए अपनी पर्सनल चैट को डिलीट कर देते हैं। लेकिन इस ऐप में एक ऐसा फीचर है, जिसके बाद आपको अपनी पर्सनल चैट डिलीट नहीं करनी पड़ेगी। इस फीचर का नाम है Archive chat।

आईए जानते हैं पर्सनल चैट हाइड करने का तरीका

  • iPhone में ऐसे हाइड करें चैट

सबसे पहले आपको अपनी WhatsApp चैट में जाना होगा। अब आप जिस चैट को हाइड करना चाहते हैं, उस पर राइट स्वाइप करें। इसके बाद एक archive का ऑप्शन मिलेगा। archive पर क्लिक करते ही आपकी चैट हाइड हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें :@Sex Racket : होटल में छापेमारी से हड़कंप, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाई 4 लड़कियां

  • Android यूजर्स ऐसे हाइड करें अपनी चैट

वहीं एंड्रॉएड यूजर्स भी अपनी WhatsApp चैट को आसानी से हाइड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको WhatsApp चैट में जाना होगा। इसके बाद चैट पर थोड़ी देर तक प्रेस करके रखना होगा। इसके बाद आपको ऊपर में कई ऑप्शंस मिलेंगे। यहां आपको एक archive का ऑप्शन मिलेगा। आपको उसी पर क्लिक करना होगा। archive के बाद आपकी चैट हाइड हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें :Coffin में शव छोड़कर भाग गया Ambulance चालक

  • ऐसे करें Archive को Unarchive

अब जब आपने किसी पर्सनल चैट को हाइड करने के लिए उसे Archive कर दिया है तो आप वापस उसे Unarchive भी कर सकते हैं। Archive होने के बाद ये चैट एक अलग फोल्डर में सबसे नीचे चली जाती है। इसे आप कॉन्टेक्ट नेम सर्च करने के बाद ओपन कर सकते हैं। अगर इसे फिर से नॉर्मल चैट बॉक्स में लाना चाहते हैं तो उसी चैट पर क्लिक करके उसे Unarchive कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :नहीं पहना था Helmet, टक्कर में बाइक सवार की गई जान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।