चतरा : नक्सलियों की धमक फिर जोर पकड़ने लगी है। चतरा जिले में फिर से भाकपा माओवादी ने पर्चा फेंककर और Poster साटकर फैलाया है दहशत। इस बार धमकाया है पंचायत समिति सदस्य के पति, भूमाफियाओं और पूंजिपतियों को। बिचौलियागिरी छोड़ने की दी है चेतावनी। छह इंच छोटा करने और परिवार से दूर करने की हिदायत और धमकी दी है।
Poster की हर लाइन में है धमकी
ये पोस्टर साटे गए हैं चतरा-रांची मुख्यपथ एनएच 99 पर स्थित सदर थाना क्षेत्र के बधार गांव में। इलाके के विभिन्न स्थानों पर साटे गए ये पोस्टर। इसमें मंत्री और नेताओं के लिए भी अमर्यादित भाषाओं का किया गया प्रयोग। साथ ही पूंजीपतियों को भी होश में आने की दी गई है चेतावनी।
इसे भी पढ़ें : 50 रुपये का लालच देकर 5 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार
पुलिस ने कहा, असामाजिक तत्वों ने साटा है पोस्टर
पोस्टर को लेकर सूचना मिलने पर पुलिस आई एक्शन में। मौके पर दलबल के साथ पहुंचे एसडीपीओ और थाना प्रभारी। उन्होंने पर्चा को किया बरामद। कहा कि, भाकपा माओवादी नक्सलियों ने नहीं असामाजिक तत्वों ने भूमि विवाद को लेकर साटा है पोस्टर। दहशत फैलाने के उद्देश्य से साटे गये हैं पोस्टर। एसडीपीओ ने कहा, जांच हो रही है। बख्शे नहीं जाएंगे दोषी।
इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : 3 लड़कियां और 4 लड़के इस हालत में पकड़ाए कि देखकर शर्म से पानी-पानी हो गई पुलिस















