Kohramlive : गर्मियों की तपती दोपहर में जब दोस्त और परिवार के साथ वॉटर पार्क जाने का प्लान बनता है, तो चेहरे पर मुस्कान अपने आप आ जाती है। रंग-बिरंगी स्लाइड्स, पानी की ठंडी बौछारें और मस्ती से भरा माहौल हर किसी को अपनी ओर खींचता है। लेकिन कई बार पहली बार वॉटर पार्क जाने वाले लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से मजेदार दिन परेशानी में बदल जाता है। अगर आप भी इस गर्मी वॉटर पार्क जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो इन जरूरी बातों को जरूर जान लें।
कपड़ों की गलती पड़ सकती है भारी
वॉटर पार्क में जाने से पहले सबसे जरूरी है सही कपड़ों का चुनाव। कई लोग जींस, कॉटन टी-शर्ट या भारी कपड़े पहनकर पहुंच जाते हैं, लेकिन पानी में भीगने के बाद ये कपड़े भारी हो जाते हैं और स्लाइड्स पर परेशानी खड़ी कर सकते हैं। ऐसे में बेहतर है नायलॉन या सिंथेटिक स्विमवियर पहनें, पार्क के ड्रेस कोड की जानकारी पहले ही ले लें एवं आरामदायक और सुरक्षित कपड़े चुनें।
पानी में रहकर भी शरीर हो सकता है डिहाइड्रेट
यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन पानी में घंटों रहने और लगातार एक्टिव रहने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। धूप और शारीरिक गतिविधियों के कारण थकान, चक्कर और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में समय-समय पर पानी पीते रहें, जूस या ग्लूकोज का सेवन करें एवं पार्क में जाने से पहले बहुत भारी भोजन न करें।
धूप को हल्के में लेना पड़ सकता है महंगा
पानी में रहने के कारण अक्सर लोगों को लगता है कि धूप का असर नहीं होगा। लेकिन सच यह है कि तेज धूप आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। कुछ घंटों की मस्ती के बाद सनबर्न, टैनिंग और स्किन इरिटेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिये घर से निकलने से पहले वॉटरप्रूफ सनस्क्रीन लगायें, हर दो घंटे बाद दोबारा सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें एवं जरूरत पड़ने पर कैप या सनग्लास का उपयोग करें।
कीमती सामान साथ ले जाना बन सकता है मुसीबत
वॉटर पार्क में पानी हर जगह होता है। ऐसे में महंगा मोबाइल, गहने, घड़ी या ज्यादा नकदी साथ रखना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में केवल जरूरी सामान ही साथ रखें, मोबाइल के लिये वॉटरप्रूफ पाउच का इस्तेमाल करें एवं लॉकर सुविधा का उपयोग करें।
सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज न करें
उत्साह में लोग अक्सर स्लाइड्स और राइड्स के नियम पढ़ना भूल जाते हैं। यही लापरवाही चोट का कारण बन सकती है। हर स्लाइड की अपनी सुरक्षा शर्तें होती हैं, जैसे उम्र, वजन और ऊंचाई की सीमा। ऐसे में लाइफगार्ड के निर्देशों का पालन करें, स्लाइड पर जाने से पहले सभी नियम पढ़ें एवं सुरक्षा से समझौता न करें।
याद रखें, सुरक्षा के साथ ही मजा दोगुना होता है
वॉटर पार्क सिर्फ मनोरंजन की जगह नहीं, बल्कि जिम्मेदारी से मस्ती करने का स्थान भी है। थोड़ी सी सावधानी आपकी ट्रिप को यादगार बना सकती है। निकलने से पहले ये छोटी चेकलिस्ट जरूर देख लें..
- स्विमवियर
- सनस्क्रीन
- वॉटरप्रूफ पाउच
- अतिरिक्त कपड़े
- पानी की बोतल
- तौलिया
तो इस गर्मी जब भी वॉटर पार्क जायें, मस्ती के साथ सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें। क्योंकि यादगार वही सफर होता है, जिसमें मजा भी हो और परेशानी भी नहीं।
इसे भी पढ़ें : BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…
इसे भी पढ़ें : इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…
इसे भी पढ़ें : एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर…
इसे भी पढ़ें : नकली ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा था, ऐसे धरा गया 21 साल का ये छलिया…
इसे भी पढ़ें : ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, OTT पर छाया जलवा…












