Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के ब्रह्मोरिया गांव में आज एक कुएं के पास करंट की चपेट में आई एक मासूम बच्ची को बचाने के लिये परिजन दौड़े, लेकिन देखते ही देखते एक-एक कर छह लोग बिजली की गिरफ्त में आ गये। इस दर्दनाक हादसे में 48 साल के नरेश भुइया की मौत हो गई। वहीं, बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गये। पूरे गांव में घटना के बाद शोक और सन्नाटे का माहौल है। खबर है कि 8 साल की ईशा कुमारी कुयें के पास गई थी। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गई। बच्ची की चीख सुनते ही परिवार के लोग उसे बचाने के लिये दौड़े, लेकिन करंट इतना तेज था कि एक-एक कर सभी उसकी चपेट में आते चले गये। कुछ ही पलों में घटनास्थल अफरा-तफरी में बदल गया और गांव के लोग बचाव के लिये दौड़ पड़े।
अस्पताल पहुंचते ही तोड़ दिया दम
घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने नरेश भुइया को मृत घोषित कर दिया। डॉ. डी.एन. ठाकुर, डॉ. पुष्पा कुमारी और डॉ. मनोज गुप्ता की देखरेख में अन्य घायलों का इलाज जारी है। एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिये हजारीबाग रेफर किया गया है। हादसे में रीना देवी (45), ईशा कुमारी (8), कुंजियां देवी (50), भुनेश्वर भुइया (60) सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हुये हैं। हादसे के बाद ब्रह्मोरिया गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर बिजली तार और सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी ऐसे हादसों की बड़ी वजह बन रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों को तत्काल बदलने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इसे भी पढ़ें : पड़ोसन ने दिये थे पति से छुटकारा पाने के तरीके, फिर ऐसे मा’र डाला…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से मिले ये दो आला अधिकारी…
इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिलेगा ‘ग्रीन टूरिज्म’ का नया आसमान, CM बोले…
इसे भी पढ़ें : रिसॉर्ट में सेज सजाती 10 कॉल गर्ल अरेस्ट, 52 पुरूष मिले इस हाल में…
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु ह’त्याकांड में बड़ी कार्रवाई…








