spot_img

पड़ोसन ने दिये थे पति से छुटकारा पाने के तरीके, फिर ऐसे मा’र डाला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र का चर्चित तारापुर असवार हत्याकांड अब एक नये मोड़ पर पहुंच गया है। पति की हत्या के आरोप में जेल भेजी गई पत्नी प्रीति उर्फ विनीता देवी के दो कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में महिला अपने पति की हत्या करने की बात स्वीकार करती दिखाई दे रही है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और उसकी जांच की जा रही है। बीते 26 जून को गांव निवासी अवधेश उर्फ पवन (40) का जला हुआ शव घर के बंद कमरे से बरामद हुआ था। हैरानी की बात यह थी कि कमरे का अन्य सामान सुरक्षित मिला, जिससे शुरू से ही आग लगाकर हत्या किये जाने की आशंका जताई गई। मृतक के भाई राजकुमार के बयान पर पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर पत्नी प्रीति को आरोपी मानते हुये 3 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रोज शराब पीकर मारता था

सोशल मीडिया पर कथित वायरल वीडियो में महिला दावा करती है कि उसका पति शराब का आदी था। वह अक्सर शराब के लिये पैसे मांगता और इंकार करने पर मारपीट करता था। महिला के अनुसार, हालात ऐसे हो गये थे कि कई बार उसे अपनी जान बचाने के लिये पड़ोसियों के घरों में शरण लेनी पड़ती थी। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। कथित वीडियो में महिला यह भी दावा करती है कि उसकी परेशानी देखकर पड़ोस की एक महिला उसे बार-बार पति से छुटकारा पाने के तरीके बताती थी। उसके अनुसार, कांच पीसकर खाने में मिलाने और नशे में सोये पति को आग लगाकर घटना को आत्महत्या जैसा दिखाने जैसी बातें उससे कही गई थीं। महिला का कहना है कि ये बातें उसके मन में लगातार चलती रहीं।

100 रुपये को लेकर हुआ झगड़ा

महिला के बयान के मुताबिक, घटना वाले दिन पति ने पहले खाना खाया और फिर काम पर जाने के लिये 100 रुपये मांगे। रुपये नहीं मिलने पर उसने घर में तोड़फोड़ की और पत्नी के साथ मारपीट की। बाद में पड़ोसी से उधार लेकर रुपये दिये गये, लेकिन वह काम पर जाने के बजाय नशे की हालत में घर लौटकर सो गया। महिला कथित तौर पर कहती है कि पति के सो जाने के बाद उसे पड़ोसन की बातें याद आईं। उसने घर में रखा पेट्रोल बिस्तर पर छिड़का और आग लगा दी। उसके अनुसार, आग लगने पर पति कुछ देर के लिये उठा, लेकिन फिर नीचे गिर पड़ा। इसके बाद वह कमरे का दरवाजा बंद कर बाहर निकल गई। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी का बयान अपने आप में अंतिम और ठोस साक्ष्य नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि विवेचना के दौरान यदि वीडियो या अन्य माध्यमों से कोई पुख्ता साक्ष्य मिलता है, तो उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से मिले ये दो आला अधिकारी…

इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिलेगा ‘ग्रीन टूरिज्म’ का नया आसमान, CM बोले…

इसे भी पढ़ें : रिसॉर्ट में सेज सजाती 10 कॉल गर्ल अरेस्ट, 52 पुरूष मिले इस हाल में…

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु ह’त्याकांड में बड़ी कार्रवाई…

इसे भी पढ़ें : आखिर पुराने घरों के बाहर क्यों बनता था चबूतरा? पुराने लोग सचमुच दूर की सोचते थे!

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

केतन ह’त्या’कां’ड में गूगल सर्च और छिपे मोबाइल ने खोले कई चौंकाने वाले राज…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल की लोहगढ़ किले की 400...

दशकों का अंधेरा छंटा, इस गांव में पहली बार जले बल्ब…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के करमा पंचायत के सुदूरवर्ती आदिवासी...

चौपारण में करंट का कहर, एक-एक कर चपेट में आ गये छह, फिर…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के ब्रह्मोरिया...

CM हेमंत सोरेन से मिले ये दो आला अधिकारी…

Ranchi : झारखंड को वैश्विक निवेश, पर्यटन और विकास के...

झारखंड को मिलेगा ‘ग्रीन टूरिज्म’ का नया आसमान, CM बोले…

Ranchi : राज्य सरकार अब झारखंड की खूबसूरती को...