Ranchi : झारखंड को वैश्विक निवेश, पर्यटन और विकास के नये अवसरों से जोड़ने की दिशा में सोमवार को एक अहम पहल देखने को मिली। CM हेमंत सोरेन से झारखंड मंत्रालय में भारतीय विदेश सेवा (2010 बैच) के अधिकारी मोहम्मद शाहिद आलम और सुशील प्रसाद ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और दोनों अधिकारियों के बीच झारखंड सरकार की विकास योजनाओं, राज्य में निवेश की संभावनाओं और आर्थिक विकास को नई गति देने वाले विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
झारखंड को नई उड़ान देने पर जोर
CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के विकास लक्ष्यों को हासिल करने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। बैठक में माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप, वन्यजीव पर्यटन, कौशल विकास, शिक्षा क्षेत्र में सहयोग और दुनिया भर में बसे भारतीय प्रवासी समुदाय की सहभागिता जैसे विषयों पर गंभीर मंथन हुआ। CM ने राज्य की विकास यात्रा और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े अनुभव भी दोनों अधिकारियों के साथ साझा किये। गौरतलब है कि मोहम्मद शाहिद आलम वर्तमान में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में पदस्थापित हैं, वहीं, सुशील प्रसाद नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग में अपनी सेवायें दे रहे हैं। दोनों अधिकारी इन दिनों मिड-करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (Mid-Career Training Programme) के तहत झारखंड दौरे पर हैं। इसी क्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राज्य के विकास मॉडल और भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिलेगा ‘ग्रीन टूरिज्म’ का नया आसमान, CM बोले…
इसे भी पढ़ें : रिसॉर्ट में सेज सजाती 10 कॉल गर्ल अरेस्ट, 52 पुरूष मिले इस हाल में…
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु ह’त्याकांड में बड़ी कार्रवाई…
इसे भी पढ़ें : आखिर पुराने घरों के बाहर क्यों बनता था चबूतरा? पुराने लोग सचमुच दूर की सोचते थे!
इसे भी पढ़ें : पूर्व DGP अजय कुमार सिंह को नई कमान, आदेश जारी…








