spot_img

दशकों का अंधेरा छंटा, इस गांव में पहली बार जले बल्ब…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के करमा पंचायत के सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल अम्बाडीह टोला में आज का दिन इतिहास बन गया। वर्षों से अंधेरे में जीवन गुजार रहे इस छोटे से गांव में पहली बार बिजली पहुंची। जैसे ही बल्ब की रोशनी ने गांव को जगमगाया, बच्चों के चेहरे खिल उठे, बुजुर्गों की आंखें नम हो गईं और पूरे टोले में उत्सव जैसा माहौल बन गया। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने गांव पहुंचकर विधिवत विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक आदिवासी नृत्य, मांदर और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया।

‘चुनाव में जो वादा किया था, आज उसे पूरा कर दिया’

ग्रामीणों को संबोधित करते हुये विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अम्बाडीह टोला तक बिजली पहुंचाने का संकल्प लिया था और आज उसे पूरा करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और गांव की सड़क, पेयजल सहित अन्य बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिये भी लगातार प्रयास किये जायेंगे।  विधायक प्रतिनिधि एवं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राजदेव यादव ने कहा कि वर्षों से अंधेरे में डूबे इस गांव को आज नई रोशनी मिली है। यह गांव के विकास की नई शुरुआत है।

‘आजादी के बाद पहली बार हमारे गांव में बिजली आई’

गांव के बलिराम मुंडा और महेंद्र मुंडा ने भावुक होते हुये कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद पहली बार उनके घरों में बिजली पहुंची है। अब बच्चों की पढ़ाई आसान होगी, रातें रोशन होंगी और गांव का जीवन भी बदलने लगेगा। उन्होंने पूरे गांव की ओर से विधायक का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह दिन अम्बाडीह के इतिहास में हमेशा याद रखा जायेगा।कार्यक्रम में समाजसेवी रामचंद्र सिंह, नरेश यादव, गौतम गुप्ता, रामु तुरी, सोमा मुंडा, लक्की राम मुंडा, लालमोहन मुंडा, जगमोहन मुंडा, बसंत मुंडा, भक्ता मुंडा, बिरसा मुंडा, मंदरु मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : चौपारण में करंट का कहर, एक-एक कर चपेट में आ गये छह, फिर…

इसे भी पढ़ें : पड़ोसन ने दिये थे पति से छुटकारा पाने के तरीके, फिर ऐसे मा’र डाला…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से मिले ये दो आला अधिकारी…

इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिलेगा ‘ग्रीन टूरिज्म’ का नया आसमान, CM बोले…

इसे भी पढ़ें : रिसॉर्ट में सेज सजाती 10 कॉल गर्ल अरेस्ट, 52 पुरूष मिले इस हाल में…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिम्स में बड़ा हा’दसा, ल’हूलु’हान महिला मरीज ICU में भर्ती…

Ranchi : रिम्स में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा...

इस एग्जाम को क्रैक करने वालों को झारखंड सरकार देगी 1.5 लाख…

Kohramlive : UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) सिविल सेवा...

प्रेमी-प्रेमिका बाइक पर आते, वारदात करते और आधे घंटे में लौट जाते…

Patna : राजधानी पटना में पिछले कई दिनों से पुलिस...

केतन ह’त्या’कां’ड में गूगल सर्च और छिपे मोबाइल ने खोले कई चौंकाने वाले राज…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल की लोहगढ़ किले की 400...

चौपारण में करंट का कहर, एक-एक कर चपेट में आ गये छह, फिर…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के ब्रह्मोरिया...