spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में अब हेलिकॉप्टर से खोजे जा रहे शराब के अड्डे, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए नए आइडिया के साथ नीतीश सरकार काम कर रही है। यह तय किया गया है कि अब बिहार में शराब के अड्डों पर हेलीकॉप्टर से नजर रखी जाएगी। रोज 6 से 7 घंटे तक मॉनिटरिंग की जाएगी। इस आइडिया से काम करने के दौरान पहले दिन 5 जगहों का पता चला। बताया जा रहा है कि यह आइडिया अपर मुख्य सचिव केके पाठक का है। इस पर अमल करते हुए मंगलवार को हेलीकॉप्टर ने पहली उड़ान भरी। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के अधिकारियों द्वारा पटना से बाढ़ तक हेलीकॉप्टर से गंगा दियारे के इलाकों का एरियल सर्वे भी किया गया। एरियल सर्वे के दौरान शराब के 5 अवैध अड्डों की पहचान की गई। अधिकारियों ने इसकी सूचना संबंधित पुलिस और उत्पाद अधिकारियों को दे दी।

5 लोगों के बैठने की जगह

हेलीकॉप्टर में पायलट के साथ 5 लोग बैठ सकते हैं। यह हेलिकॉप्टर हर दिन 6 से 7 घंटे तक लगातार ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है। इसकी उड़ान का हर घंटे का खर्च करीब 75 हजार से एक लाख रुपए तक आएगा। एरियल सर्वे के दौरान उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ इंजीनियर और सपोर्ट डिटेक्शन एक्सपर्ट भी मौजूद रहेंगे। सपोर्ट डिटेक्शन एक्सपोर्ट इलाके की पहचान कर जगह चिन्हित करेंगे। मंगलवार को हेलिकॉप्टर ने एक घंटे से ज्यादा की उड़ान भरी थी।

CM नीतीश ने भी ली कार्रवाई की जानकारी

हेलीकॉप्टर की हर उड़ान का वीडियो भी बनाया जाएगा। इसके बाद ड्रोन की मदद से उत्पाद और पुलिस विभाग की टीम फॉलोअप एक्शन में अवैध शराब के अड्डों को नेस्तनाबूद करेंगे। CM नीतीश कुमार ने मंगलवार को भागलपुर से लौटने के दौरान पटना हवाई अड्डे पर हेलिकॉप्टर द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली थी।

इसे भी पढ़ें : माले नेता की हत्‍या, इस हाल में मिली डेड बॉडी

इसे भी पढ़ें : IPL Trophy की कीमत कितनी होती है, जानिए

इसे भी पढ़ें : डेटा खत्म होने के बाद भी चलाएं Free Internet, जानिये कैसे

इसे भी पढ़ें : खेसारी लाल यादव की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड अपनी हॉटनेस से कर रही दिलों को बोल्ड

इसे भी पढ़ें : 326 कैंडिडेट्स को बड़ा झटका, झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज किया 6th JPSC का RESULT

इसे भी पढ़ें : हौसला जरूरी, पत्‍थरों के सीने चीरकर ही रास्‍ते निकलते हैं, देखें वीडियो सुनें क्‍या बोले आईजी…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा डीसी ने वाहन चेकिंग अभियान को लेकर दिया ये निर्देश

इसे भी पढ़ें : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की विशेष प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, झारखंड के हैं रहनेवाले

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...