Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की तैयारी, 15 अगस्त 2026 को झारखंड के जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जायेगा। राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिये अलग-अलग जिलों में मंत्रियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
किस जिले में कौन फहरायेगा तिरंगा?
पलामू (डालटनगंज) राधा कृष्ण किशोर एवं दीपक बिरुवा
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) चमरा लिंडा
गुमला चमरा लिंडा
गोड्डा संजय प्रसाद यादव
जामताड़ा इरफान अंसारी
देवघर हफीजूल हसन
पाकुड़ दीपिका पांडेय सिंह
बोकारो योगेंद्र प्रसाद
गिरिडीह सुदिव्य कुमार
लोहरदगा शिल्पी नेहा तिर्की
डीसी-एसपी को जिम्मेदारी, तैयारियों में जुटा प्रशासन
सरकार की ओर से संबंधित जिलों के उपायुक्तों और पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित मंत्रियों से समन्वय स्थापित कर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां समय पर पूरी करें। समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की तैयारी, प्रोटोकॉल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से आयोजित करने पर विशेष जोर दिया है।















