spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

डेटा खत्म होने के बाद भी चलाएं Free Internet, जानिये कैसे

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive desk: जब आप घर से बाहर हो और आपका मोबाइल डेटा खत्म हो गया हो उस समय Free Internet काफी जरूरी हो जाता है। Free Internet का यूज Facebook के जरिए किया जा सकता है। इसके लिए आपको सोशल मीडिया ऐप Facebook के सीक्रेट फीचर की मदद लेनी होगी।

इसका मतलब आपको इसके लिए किसी डेडिकेटेड हॉटस्पॉट खोजने वाले ऐप की जरूरत नहीं होगी।  पब्लिक Wi-Fi hotspots जिसे Facebook बताता है वो लोकल बिजनेस के होते हैं और उसे सोशल मीडिया नेटवर्क वेरिफाई भी करता है।  ये Wi-Fi भरोसे के लायक होते हैं और ज्यादातर केस में फ्री होते हैं।

Facebook के Wi-Fi फाइंडर के बारे में…

अगर आपने कभी Facebook के Wi-Fi फाइंडर के बारे में नहीं सुना है तो इसके बारे में हम यहां पर सबकुछ बता रहे हैं। फेसबुक का ये फीचर ऐप में छुपा होता है। ये फीचर Android और iPhone दोनों के Facebook ऐप पर उपलब्ध है। इस गाइड में हम आपको फेसबुक के इस सीक्रेट टूल के बारे में बता रहे हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले Facebook ऐप को अपने आईफोन या एंड्रॉयड ऐप पर ओपन करना होगा।

इसके बाद आपको टॉप-राइट कॉर्नर में मौजूद थ्री-लाइन मेन्यू बटन पर क्लिक करना होगा।  मेन्यू स्क्रीन में आपको Settings and privacy के ऑप्शन पर जाना होगा। यहां पर आपको Find Wi-Fi के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।  इसके बाद फेसबुक आपके आसपास में उपलब्ध पब्लिक Wi-Fi hotspots के बारे में बताएगा।

ये मैप और जगह दोनों की जानकारी देता है। अगर आपको आसपास के hotspots नहीं दिख रहे हैं तो आपको Search Again पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप See More बटन पर क्लिक करके Wi-Fi hotspot के बारे में ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।

इसमें आपको Wi-Fi का नाम, इसकी स्पीड जैसी जानकारी दी जाती है। आप ऑप्शन पर क्लिक करके वहां तक जाने का डायरेक्शन देख सकते हैं।  हालांकि, इसमें फ्री और पेड दोनों तरह के Wi-Fi हो सकते हैं। इसके अलावा आप अगर किसी टेलीकॉम कंपनी के ऑफिशियल ऐप से रिचार्ज करते हैं तो आपको फ्री डेटा दिया जाता है।

Airtel की बात करें तो 359 रुपये से ऊपर के सभी रिचार्ज पर कंपनी 1GB डेटा वाला 2 कूपन देती है। जबकि 479 रुपये से ऊपर के रिचार्ज पर कंपनी 1GB डेटा वाला 4 कूपन देती है। इसके लिए ऐप से रिचार्ज करना होगा।  इसी तरह का ऑफर Jio और Vi की तरफ से भी दिया जाता है जिसे आप रिचार्ज करने से पहले चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : …और जिंदा जल गई 6 महिलाएं

इसे भी पढ़ें : आज रात तक यूक्रेन से इंडिया लौटेंगे 256 छात्र

इसे भी पढ़ें : तुरूप के एक्के ने उगले कई राज, 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू के…

इसे भी पढ़ें : खाई में गिरी बारातियों से भरी गाड़ी, 14 की दर्दनाक मौत

 

 

इसे भी पढ़ें :

OnePlus का नया फोन लॉन्च! चुनिंदा बैंक कार्ड पर बंपर डिस्काउंट

Kohramlive : OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया...

PM मोदी का वीडियो हटाते ही मचा ब’वाल, Meta ने मानी गलती… सरकार सख्त

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ...

OnePlus N6x की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, इस रोज भारत में एंट्री…

New Delhi : OnePlus ने अपने नये बजट स्मार्टफोन...

केवल मोबाइल नंबर से नहीं पता चल सकती लाइव लोकेशन, रहें अलर्ट…

Kohramlive : आज के डिजिटल दौर में कई लोग...

CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

OnePlus का नया फोन लॉन्च! चुनिंदा बैंक कार्ड पर बंपर डिस्काउंट

Kohramlive : OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया...

PM मोदी का वीडियो हटाते ही मचा ब’वाल, Meta ने मानी गलती… सरकार सख्त

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ...

OnePlus N6x की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, इस रोज भारत में एंट्री…

New Delhi : OnePlus ने अपने नये बजट स्मार्टफोन...

केवल मोबाइल नंबर से नहीं पता चल सकती लाइव लोकेशन, रहें अलर्ट…

Kohramlive : आज के डिजिटल दौर में कई लोग...

CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के...