spot_img

मुठभेड़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, झारखंड के हैं रहनेवाले

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबलों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ में झारखंड के लाल शहीद हो गये। मुठभेड़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट एसबी तिर्की नक्‍सलियों की गोली से गंभीर रूप से जख्‍मी हो गये। जिसके तुरंत बाद उन्‍होंने दम तोड़ दिया। वहीं एक जवान के घायल होने की भी खबर है। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर के उसूर ब्लॉक के तिम्मापुर से लगे पुतकेल के जंगलों में हुई। मुठभेड़ CRPF 168 बटालियन और नक्सलियों के बीच हुई।

बस्तर आईजी पी सुंदराज ने बताया कि बसागुड़ा थाना क्षेत्र के पुतकेल के जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ 168bn के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए। एक जवान भी जख्मी हुआ है।

बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने हमला कर दिया। जिसमें असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान घायल है। दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई। बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने दावा किया है कि मुठभेड़ में नक्सलियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मौके पर मिले ताजा खून के धब्‍बे इसके गवाह हैं। उन्होंने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी है।

इसे भी पढ़ें : IED विस्फोट में 2 जवान जख्‍मी, किया गया एयरलिफ्ट

इसे भी पढ़ें : दूसरी शादी कर रहा था पति, पटरी पर बैठी पत्‍नी, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें : हे भगवान… 6 नौजवान लड़कों के साथ ये क्‍या हो गया

इसे भी पढ़ें : बाप रे… इतना दर्दनाक हादसा, देखने वालों की कांप गई रूह

इसे भी पढ़ें : उधर घर वालों ने प्रेमी को पीटा, इधर प्रेमिका ने कर डाला बड़का कांड

इसे भी पढ़ें : बिल से निकलते ही दबोच लिया गया ‘चूहा’!

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...