मुख्यमंत्री ने साहिबगंज आम जनता के साथ किया सीधा संवाद, लोगों से कहा- सरकारी योजनाओं का लाभ जरूर लें, दूसरों को भी दिलाना सुनिश्चित करें
RANCHI : राज्य के समग्र विकास के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत होना बेहद जरूरी है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान पर सरकार का विशेष जोर है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की विशेष प्राथमिकता है। यह बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को साहिबगंज जिले के पतना प्रखंड स्थित धरमपुर में आम जनता के साथ सीधा संवाद के दौरान कही। कहा कि गांव में रहने वाले किसानों, मजदूरों, महिलाओं और नौजवानों समेत सभी वर्ग और सबके के हितों को ध्यान में रखकर कार्य योजनाएं बनाई जा रही है। आम जनता की भावनाओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।

योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो, इसलिए सहयोग करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन स्कीम, फूलो झानो आशीर्वाद योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना और सोना सोबरन धोती साड़ी योजना योजना जैसी कई योजनाएं आप लोगों के लिए शुरू की है। इसका आप लाभ जरूर लें और दूसरों को भी दिलाना सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित किया जा रहा है। योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेजी से हो रहा है। आप लोगों से उम्मीद है कि इन योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो, इसमें सहयोग करें।

“आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार “जैसे कार्यक्रम आगे भी चलाए जाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि “आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का बेहतर नतीजा मिला है । पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने का भी अभियान चला। सरकार अब इस तरह की योजनाएं आगे भी चलाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं का समय-समय पर आकलन भी होगा, ताकि उसका फलाफल जाना जा सके।

लाभुकों को प्रधानी पट्टा सौंपा
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लाभुकों को प्रधानी पट्टा प्रदान किया। स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उसके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में सांसद विजय हांसदा और जिले के डीसी और एसपी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : सोना तस्करी का तरीका देख सन्न रह गए अधिकारी, बॉडी के इस पार्ट से मिला इतने करोड़ का सोना
इसे भी पढ़ें : जब एयरपोर्ट में डांस करने लगी ‘Pushpa’ Actress
इसे भी पढ़ें : बांसुरी की धुन पर थिरकी Madhuri Dixit, इस दिन रिलीज होगी ‘द फेम गेम'(Video)
इसे भी पढ़ें : चारा घोटाला : जानिये, लालू-आरके राणा समेत किसे मिली कितनी सजा
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र दीक्षित
इसे भी पढ़ें :नदी किनारे कुत्तों ने मासूम के साथ ये क्या कर डाला…देखें…














