Lohardaga (RAJESH SINGH): लोहरदगा के बुलबुल जंगल में आईईडी ब्लास्ट में अपना एक पैर गंवा चुके कोबरा जवान को तब बेहद सुकुन मिला, जब उन्हें यह पता चला कि उनके गुनहगार माओवादी को उनके साथियों ने ढेर कर दिया। उनकी दिली तमन्ना थी कि उनका खात्मा उसी जंगल में हो, जहां उसने अपना पैर गंवाये। उनकी तमन्ना और ख्वाहिश पूरी करने वाले साथियों को सैल्यूट।
आाईजी अभियान वेणुकांत होमकर और सीआरपीएफ के आईजी राजीव सिंह ने खुलासा किया कि ऐसा पहली दफे हुआ जब पुलिस हताश, निराश और उदास नहीं हुई। जमकर माओवादियों का मुकाबला किया। आर-पार की लड़ाई लड़ी। नतीजा गुजरे 13 दिनों के ऑपरेशन में एक खूंखार माओवादी को पुलिस ने मार गिराया। वहीं 9 दुर्दांत माओवादी पकडे गये, जिसमें 10 लाख का इनामी बलराम उरांव भी शामिल है। 10 के इनामी बलराम ने यह कबूल किया है कि लोहरदगा के धरधरिया जलप्रपात में 11 पुलिसकर्मियों और लातेहार के चंदवा में चार पुलिसकर्मी को मारने में वह शामिल था। घटनाक्रम की जानकारी उसने पुलिस को दे दी है। गिरफ्तार माओवादियों की निशानदेही पर कई उम्दा किस्म के हथियार, बम, गोली, बारूद बरामद किये गये। माओवादियों और उग्रवादियों के खिलाफ अभी यह अभियान जारी रहेगा। शुरू में मारे गये माओवादी का नाम बालक गंझू उछलकर सामने आया था। मगर उसके परिजनों ने लाश की पहचान नहीं की। आईजी ने कहा- जवानों में हौसला जरूरी है, क्योंकि पत्थरों के सीने चीरकर ही रास्ते निकलते हैं। सुनें क्या बोले आईजी
इसे भी पढ़ें : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की विशेष प्राथमिकता : हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : पुलिस गिरफ्त में 9 दुर्दांत, उगल दिये कई अहम राज, देखें…
इसे भी पढ़ें : मैच से पहले फिजिकल रिलेशन मुझे बनाता था स्ट्रॉन्ग, इस महान खिलाड़ी ने खोले राज
इसे भी पढ़ें : खोपड़ी में मिला आधा किलो से ज्यादा सोना, हैरान कर देगा यह वीडियो, देखें…
इसे भी पढ़ें : …और जिंदा जल गई 6 महिलाएं
इसे भी पढ़ें : आज रात तक यूक्रेन से इंडिया लौटेंगे 256 छात्र
इसे भी पढ़ें : तुरूप के एक्के ने उगले कई राज, 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू के…
इसे भी पढ़ें : खाई में गिरी बारातियों से भरी गाड़ी, 14 की दर्दनाक मौत














