GARHWA (NITAYANAND DUBEY) : गढ़वा डीसी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीओ पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। एसडीओ ने सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। कहा कि बिना हेलमेट यात्रा करने वालों, ओवरलोड वाहनों का परिचालन करने वालों तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। चेकिंग के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, हेवी व्हीकल लाइसेंस, ओवरलोडिंग समेत अन्य सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जांच गंभीरता से की जाए।
इनकी रही मौजूदगी
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, सिविल सर्जन गढ़वा, पुलिस उपाधीक्षक गढ़वा, ट्रैफिक प्रभारी, कार्यपालक अभियंता पीडब्ल्यूडी, सिटी मैनेजर नगर परिषद, शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तथा अन्य सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य व जिला परिवहन कार्यालय तथा सड़क सुरक्षा के कर्मी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सरकार की विशेष प्राथमिकता : हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : पुलिस गिरफ्त में 9 दुर्दांत, उगल दिये कई अहम राज, देखें…
इसे भी पढ़ें : मैच से पहले फिजिकल रिलेशन मुझे बनाता था स्ट्रॉन्ग, इस महान खिलाड़ी ने खोले राज
इसे भी पढ़ें : खोपड़ी में मिला आधा किलो से ज्यादा सोना, हैरान कर देगा यह वीडियो, देखें…
इसे भी पढ़ें : …और जिंदा जल गई 6 महिलाएं
इसे भी पढ़ें : आज रात तक यूक्रेन से इंडिया लौटेंगे 256 छात्र
इसे भी पढ़ें : तुरूप के एक्के ने उगले कई राज, 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू के…
इसे भी पढ़ें : खाई में गिरी बारातियों से भरी गाड़ी, 14 की दर्दनाक मौत








