spot_img
spot_img

कोयले की काली सुरंग में समा गईं चार जिंदगियां, रामगढ़ में दर्दनाक हादसा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh : रामगढ़ के कोयलांचल क्षेत्र से शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के बारे में जिसने ही जाना-सुना उसे झकझोर कर रख दिया। पेट की आग बुझाने के लिये कोयले की तलाश में खदान में उतरे चार युवक जिंदा वापस नहीं लौट सके। अवैध खनन की काली सुरंग इस बार चार घरों के चिराग निगल गई। रामगढ़ के अरगड्डा क्षेत्र की एक परित्यक्त खदान में ऑक्सीजन की कमी अथवा संभावित गैस रिसाव के कारण चार युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके के लोग दुखी हैं।

सुबह कोयला निकालने गये, फिर नहीं लौटे

खबर है कि टोंगी गांव निवासी देवा और डब्ल्यू शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अवैध रूप से कोयला निकालने के लिये खदान के अंदर गये थे। कुछ समय बाद सिरका बुथबाजार के किशोर और आशीष भी उसी खदान में प्रवेश कर गये। समय बीतता गया, लेकिन चारों युवक बाहर नहीं निकले। धीरे-धीरे परिजनों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ने लगी। जब काफी देर तक उनका कोई पता नहीं चला तो अनहोनी की आशंका गहराने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही कुजू पुलिस, नईसराय माइंस रेस्क्यू टीम, अग्निशमन विभाग और मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंची। सुबह करीब 11 बजे बचाव अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने जोखिम उठाते हुये खदान के भीतर प्रवेश किया और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चारों युवकों को बाहर निकाला। उस समय मौके पर मौजूद लोगों की निगाहें किसी चमत्कार की उम्मीद में टिकी थीं।  खदान से बाहर निकालने के बाद चारों युवकों को तत्काल रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें : गला रेतकर महिला की ह’त्या, पति के फरार होने से गहराया शक…

इसे भी पढ़ें : ‘आपन सरस्वतीया’ अभियान को मिला नया बल, गांव-गांव करेंगे जागरूक…

इसे भी पढ़ें : वायु सेना का विमान क्रैश, देश ने खोये पांच जांबाज…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन 6 जिलों में तेज आंधी-बारिश और ठनका गिरने की आशंका…

इसे भी पढ़ें : साफ-सफाई और सुव्यवस्था देख गदगद हुये DPM…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...