spot_img
spot_img

टी20 कप्तान बने बेटी के पिता, कॉलेज से शुरू हुई थी लव स्टोरी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट जगत और फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ “स्काई” को बधाइयों की बारिश हो रही है। सूर्यकुमार यादव फिलहाल Mumbai Indians के साथ IPL 2026 में बीजी हैं। मुंबई इंडियंस का अगला मैच रविवार को Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ होना है। इस सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। टीम 10 मैचों में सिर्फ तीन जीत के साथ अंक तालिका में निचले पायदान पर संघर्ष कर रही है। वहीं सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी अब तक पूरी तरह नहीं चमक पाया है। उन्होंने 10 मैचों में 195 रन बनाये हैं, हालांकि उनका स्ट्राइक रेट हमेशा की तरह आक्रामक रहा है।

कॉलेज से शुरू हुई थी लव स्टोरी

लगभग 35 साल के सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं मानी जाती। दोनों की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। बताया जाता है कि एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान सूर्यकुमार, देविशा के टैलेंट और सादगी पर दिल हार बैठे थे। कई सालों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली थी। सूर्यकुमार यादव के लिये यह साल वैसे भी बेहद खास माना जा रहा है। उनकी कप्तानी में भारत ने मार्च में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। अब उसी साल उनके घर नन्हीं बेटी के आने से खुशियां दोगुनी हो गई हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं। क्रिकेट प्रेमी कह रहे हैं मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले स्काई के घर अब खुशियों की सबसे बड़ी पारी शुरू हुई है।

इसे भी पढ़ें : अस्पतालों में 1200 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई…

इसे भी पढ़ें : बाप बड़ा न भईया, सबसे बड़ा रूपया, प्रेमिका तक को परोस दिया…

इसे भी पढ़ें : बहाली की खबर पर खुश कर्मियों ने कहा पहले हक हमारा…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को भेंट किया हाजीपुर का केला…

इसे भी पढ़ें : बिहार कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, किसे-क्या मिली नई जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...