spot_img
spot_img
spot_img

चार महीने तक बेटी का श’व घर में छिपाये रखा, पिता छिड़कता रहा परफ्यूम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दंग कर दिया। यहां 72 साल के पिता ने अपनी मृत बेटी के शव को करीब चार महीने तक घर में छिपाकर रखे रखा। पड़ोसियों को भनक तक न लगे, इसके लिये वह कमरे में लगातार परफ्यूम छिड़कता रहा। जब इस रहस्य से पर्दा उठा, तो मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 35 साल की प्रियंका की मौत बीते साल दिसंबर में हो गई थी। लेकिन पिता उदय भानु विश्वास ने न तो किसी को इसकी जानकारी दी और न ही बेटी का अंतिम संस्कार कराया।

इल्जाम है कि उसने शव को घर के एक कमरे में बंद कर दिया और आसपास कूड़ा-कचरा डाल दिया, ताकि किसी को शक न हो। मामले की जांच में सामने आया कि शव से उठने वाली बदबू को दबाने के लिये पिता लगातार कमरे में परफ्यूम और खुशबूदार चीजें छिड़कता रहा। घर के बाहर से सबकुछ सामान्य दिखता था, लेकिन अंदर एक भयावह सच बंद था।

रिश्तेदारों ने खोला राज

बीते 10 अप्रैल को उदय भानु के कुछ रिश्तेदारों ने उसे एक चाय की दुकान पर देखा। बातचीत के दौरान उसने बताया कि उसकी बेटी की मौत हो चुकी है और शव घर में रखा है। पहले तो किसी को उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ। लेकिन रिश्तेदारों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची और घर का ताला तोड़कर अंदर गई, तो वहां का दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया। शव पूरी तरह कंकाल में बदल चुका था। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर उसकी मानसिक स्थिति की जांच कराई। मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभाग में परीक्षण और काउंसिलिंग के बाद डॉक्टरों ने उसकी मानसिक स्थिति लगभग सामान्य बताई।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पिता को मृत बेटी का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार नहीं करने के जुर्म में अरेस्ट किया गया। पुलिस अब पूरे मामले की कानूनी जांच में जुटी है। तेली मोहल्ले में इस घटना के बाद हर कोई हैरान है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि एक पिता चार महीने तक अपनी बेटी का शव घर में रख सकता है और किसी को पता तक नहीं चल पाया। मोहल्ले में बस एक ही चर्चा है कि “आखिर ऐसा क्यों हुआ?”

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन 7 जिलों को लोड शेडिंग से मिलेगा बड़ा सुकून…

इसे भी पढ़ें : टी20 कप्तान बने बेटी के पिता, कॉलेज से शुरू हुई थी लव स्टोरी…

इसे भी पढ़ें : अस्पतालों में 1200 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई…

इसे भी पढ़ें : बाप बड़ा न भईया, सबसे बड़ा रूपया, प्रेमिका तक को परोस दिया…

इसे भी पढ़ें : बहाली की खबर पर खुश कर्मियों ने कहा पहले हक हमारा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…

Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने...

लव मैरिज का भयानक अंत, लगा हत्या का इल्जाम, पति ये बोल गया…

Dumka : दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र  जरुवाडीह गांव...

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...