मरणोपरांत ‘कर्नाटक रत्न’ से सम्मानित हुए दिवंगत पुनीत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : मंगलवार को आयोजित हुए 67वें कन्नड़ राज्योत्सव के मौके पर दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत ‘कर्नाटक रत्न’ से सम्मानित किया गया। पुनीत इस प्रतिष्ठित सम्मान के हासिल करने वाले 9वें प्राप्तकर्ता हैं। सीएम बसवराज बोम्मई ने पुनीत राजकुमार को कर्नाटक रत्न से सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह के दौरान अभिनेता रजनीकांत और जूनियर एनटीआर, और इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति बतौर अतिथि शामिल हुए। दिवंगत अभिनेता की तरफ से उनकी पत्नी अश्विनी पुनीत राजकुमार ने उनके भाई अभिनेता शिवराजकुमार और परिवार के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में कर्नाटक रत्न पुरस्कार को स्वीकार किया। कार्यक्रम के दौरान विजय प्रकाश सहित कई प्रसिद्ध गायकों ने अपनी प्रस्तुति दी। कर्नाटक रत्न से आखिरी बार साल 2009 में समाज सेवा के लिए डॉ. वीरेंद्र हेगड़े को सम्मानित किया गया था। बता दें  कि पुनीत के दिवंगत पिता राजकुमार साल 1992 में प्रसिद्ध कवि कुवेम्पु के साथ कर्नाटक रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्तियों में से हैं।  कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता पुनीत राजकुमार ने महज छह महीने की उम्र से पर्दे पर अपनी डेब्यू किया था। अभिनेता ने बाद में फिल्म ‘बेट्टाडा हूवु’ के लिए एक बाल कलाकार के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। इसके बाद साल 2002 में वह मुख्य अभिनेता के रूप में उभरे और 29 फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें से कुछ बड़ी हिट फिल्में थीं। सिनेमा के इस चमकते सितारे का 46 वर्ष की आयु में 29 अक्टूबर, 2021 को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

इसे भी पढ़ें : बड़े भाई ने कॉल नहीं उठाया, छोटा जब घर गया तो मच गया कोहराम…

इसे भी पढ़ें :दिल्ली में ट्रिपल मर्डर के पीछे किसी नजदीकी का हाथ !

इसे भी पढ़ें :कांटा टोली पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, फ्लाईओवर को लेकर क्या बोले… देखें

इसे भी पढ़ें :साली के घर गया जीजा इस हाल में यहां मिला… देखें

इसे भी पढ़ें :पंचतत्व में विलीन हुए स्टील मैन ऑफ इंडिया डॉ जेजे ईरानी

इसे भी पढ़ें :छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :बेटियों को काटा, बीवी को दौड़ाया… देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें :छठ महिमा की छटा वॉशिंगटन तक… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ सरसों तेल, इनके भी गिरे दाम…देखें

spot_img

Related articles:

Karisma Kapoor के बच्चों को बड़ी राहत, संजय कपूर के बैंक अकाउंट फ्रीज…

करिश्मा कपूर(Karisma Kapoor) के बच्चों समायरा कपूर एवं कियान राज कपूर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सौतेली मां प्रिया कपूर को संपत्ति बेचने, ट्रांसफर करने या गिरवी रखने से रोक दिया गया है।

 दिग्गज एक्टर का निधन…

फिल्मी दुनिया में हर किरदार में घुल जाने वाले दिग्गज एक्टर भरत कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका सोमवार को निधन हो गया। 80 साल के भरत कपूर उम्र से जुड़ी दिक्कतों के कारण आखिरी सांस ली। अभिनेता अवतार गिल ने मीडिया को

Social Media : खुशियों की दस्तक फिर से, ये TV एक्ट्रेस बनेगी दूसरी बार मां…

TV की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है, जिसने सोशल मीडिया(Social Media) पर खुशी की लहर दौड़ा दी है।

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,

Bhojpuri Star : भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल… देखें

भोजपुरी(Bhojpuri) स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक मामला अभी कोर्ट में लंबित है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते की चर्चा थमने