spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पंचतत्व में विलीन हुए स्टील मैन ऑफ इंडिया डॉ जेजे ईरानी

Date:

spot_img
spot_img

JAMSHEDPUR : टाटा स्टील के पूर्व एमडी डॉ जेजे ईरानी का दाह संस्कार हिंदू रीति रिवाज से पार्वती घाट के विद्युत शवदाह गृह में संपन्न हुआ। उनके निधन पर टाटा ग्रुप के चेयरमैन और टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि विषम परिस्थिति में डॉ ईरानी ने टाटा स्टील में अहम भूमिका निभाई है, उन्हें कभी नहीं भूला जा सकता। अंतिम संस्कार से पहले बिष्टुपुर स्थित उनके आवास पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक सरयू राय के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के तमाम अधिकारी, पदाधिकारी और कई प्रबुद्ध लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके अलावा घाट पर उनकी पत्नी डेजी ईरानी और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बता दें कि जेजे ईरानी पिछले कई दिनों से बीमार थे और जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार की रात इलाज के दौरान टीएमएच अस्पताल में उनका निधन हो गया। 86 साल के ईरानी बीते 6 अक्टूबर को अपने आवास पर गिर गये थे। उनके स्पाइनल कॉड में गहरी चोट आई थी। इसके बाद उन्हें यहां आईसीयू में दाखिल कराया गया था। कोविड और निमोनिया के कारण उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई। उनके निधन के वक्त उनकी पत्नी डेजी ईरानी भी हॉस्पिटल में उनके साथ थीं।

जे.जे. ईरानी को टाटा स्टील को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए जाना जाता रहा है। स्टील सेक्टर में बेहद उल्लेखनीय योगदान के चलते ही उन्हें स्टील मैन ऑफ इंडिया के रूप में जाना जाता था। कंपनी में लगभग चार दशकों की सेवा के बाद वह जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से रिटायर हुए थे। वर्ष 1992 में जब उन्होंने टाटा स्टील के एमडी के रूप में कार्यभार संभाला था, तब उदारीकरण के दौर की शुरूआत हुई थी और स्टील उद्योग नई चुनौतियों का सामना कर रहा था। जेजे ईरानी ने टाटा स्टील को दुनिया में सबसे कम लागत में स्टील उत्पादन करने वाली कंपनी के तौर पर विकसित किया।

इसे भी पढ़ें : बेटियों को काटा, बीवी को दौड़ाया… देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें :LPG सिलेंडर के साथ Petrol-Diesel भी हुआ सस्ता… देखें नया रेट

इसे भी पढ़ें :छठ महिमा की छटा वॉशिंगटन तक… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :बाइक से पेट्रोल निकाल मां को जिंदा जला डाला… देखें

इसे भी पढ़ें :प्रेमी संग निकली हिस्सी घर वापस नहीं लौटी

इसे भी पढ़ें :छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :WhatsApp पर भी “ग्रहण”! मैसेज-कॉल सब बंद, ट्विटर पर मीम्स की बाढ़

इसे भी पढ़ें :आजम खान को तीन साल की सजा

इसे भी पढ़ें :हार्दिक बने टीम इंडिया के कप्तान, न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे रोहित और विराट

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग-बड़कागांव मेन रोड पर उतर आये सैकड़ों लोग… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...