spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद में जमीन कारोबारी अजय पासवान को गोलियों से भूना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad :  सोमवार देर रात सरायढेला थाना क्षेत्र के बगुला बस्ती में एक शादी समारोह में जमीन कारोबारी अजय पासवान को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सरायढेला थाना प्रभारी वीर कुमार ने बताया कि जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ तेज कर दी गई है। पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है।

हत्‍या के पीछे बताया जा रहा विवाद

जानकार के अनुसार, शादी समारोह में अजय को पीछे से गोली मारी गई। गोली गर्दन के पीछे लगी और वह अचानक वह जमीन पर गिर पड़े। गोली चलने से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। अजय पासवान को तुरंत एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हत्याकांड के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है।

जयमंगल हजरा का नाम आ रहा सामने

बता दें कि पासवान के पार्टनर समीर मंडल की 23 जुलाई 2019 को कार्मिक नगर में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बगुला बस्ती के जय मंगल हजरा पर आरोप लगा था और वह जेल भी जा चुका है। घटना की सूचना के बाद अजय पासवान के परिजन और शुभचिंतक भारी संख्या में अस्पताल में जमा हो गए और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें शांत कराया। इस हत्याकांड में बगुला बस्ती के जयमंगल हजरा का नाम सामने आ रहा है जो अजय पासवान के पाटनर समीर मंडल हत्याकांड में भी जेल जा चुका है। जमीन के मामले को लेकर अजय पासवान और जयमंगल हजरा में भी अदावत चल रही थी।

इसे भी पढ़ें : Dhanbad News : दो बीवियों को छोड़ तीसरी के चक्कर में पहुंच गया कहां… देखें

इसे भी पढ़ें : Palamu News : सदर SDM के पेशकार का क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हाय री IAS पूजा, सुकून से जीना है तो जमीर जगा लो… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें

इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...