Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर के सदर एसडीएम राजेश कुमार शाह के पेशकार अशोक कुमार को ACB की टीम ने घूस रंगेहाथ दबोच लिया। उसपर जमीन के एक मामले में 30 हजार रुपये घूस लेने का इल्जाम है। गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम उसे प्रमंडलीय कार्यालय ले गई। जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
पेशकार अशोक कुमार के खिलाफ पलामू(चैनपुर) के करसो के रहने वाले मुबारक हुसैन ने ACB से शिकायत की थी। मुबारक हुसैन ने कहा कि 2017 में गांव के ही जलालुद्दीन अंसारी द्वारा CRPC की धारा 133 के तहत केस दर्ज किया गया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान केस को खारिज भी कर दिया गया। बावजूद इसके पेशकार ने कहा कि साहब को 25 हजार और उन्हें 5 हजार रुपये चाहिए तभी काम होगा।
मुबारक हुसैन की माली हालत ठीक नहीं थी। उसने कहा इतना पैसा नहीं दे पायेगा। फिर भी उससे पैसा मांगा गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए ACB ने एक टीम का गठन किया। टीम ने मामले का सत्यापन किया। जांच में आरोप सही पाया गया। आज यानि मंगलवार को ACB की टीम ने सदर अनुमंडल कार्यालय में धावा बोल उन्हें गिरफ्तार किया। उस वक्त SDM अपने ऑफिस में ही थे।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टेम्पू चलाने वालों के लिए बेहद जरूरी खबर, जान लें नहीं तो जब्त होगी गाड़ी
इसे भी पढ़ें : रूह कंपाने वाला एक्सीडेंट, बॉडी के टुकड़ों को पॉलीथीन में समेटना पड़ा… कमजोर दिल वाले ना देखें
इसे भी पढ़ें : 108 एम्बुलेंस नहीं, दम तोड़ते लोग, क्या बोलीं मुखिया फरजाना… सुनेंa












