Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने 4 ड्रग्स तस्करों को दबोचा है। गिरफ्तार तस्करों के पास से करीब 300 ग्राम ब्राउन शुगर और 3 मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं एक सफेद रंग की बलेनो को भी जब्त किया गया। जिले के पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे को खबरीलाल ने सूचना दी कि जबरा इंटर साइंस कालेज के पास बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की तस्करी होने वाली है। गाड़ी का नंबर भी बताया गया। मिली सूचना को पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लिया। बिना देर किए सदर एसडीपीओ की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने रात में ही गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। सफेद रंग की बलेनो को रोका गया।
तलाशी ली गई तो कार के डैशबोर्ड से 300 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। वहीं कार में सवार 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में राजदीप प्रसाद, मटुक सिंह, इंद्रजीत कुमार सिंह और शाहिद अंसारी शामिल है। सभी हजारीबाग के कटकमसांडी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस को दिये अपने बयान में तस्करों ने खुलासा किया कि एक-एक ग्राम की पुड़िया बनाकर वे लोग हजारीबाग में ऊंचे दामों में बेचते हैं। जब्त की गई ब्राउन शुगर की कीमत बाजार में 8 से 10 लाख रुपये आंकी गई है। तस्करों को दबोचने में सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति, कोर्रा थानेदार उत्तम तिवारी और एसआई रितेश कुमार की सराहनीय भुमिका रही।
इसे भी पढ़ें : ‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें
इसे भी पढ़ें : हाय री IAS पूजा, सुकून से जीना है तो जमीर जगा लो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चुटिया का मुकेश डोरंडा में इस हाल में मिला, इलाके में सनसनी
इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : आतंक पर तीखी चोट, गैंगस्टर अमन साहू दुमका जेल शिफ्ट… देखें वीडियो






