spot_img

चुटिया का मुकेश डोरंडा में इस हाल में मिला, इलाके में सनसनी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरी इलाके के नाले में एक अज्ञात युवक डेड बॉडी मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टर्माटम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है। वह द्वारिकापुरी रोड नंबर आठ चुटिया का निवासी है। डोरंडा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हत्‍या की जताई जा रही आशंका

शव को देखने से लगता है कि युवक की हत्या की गई है। जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार बुधवार को घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। उसका शव गुरुवार को सुबह डोरंडा इलाके में मिला है। पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचना दे दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करना होगा, उसके बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट हो पाएगा। बता दें कि एक सप्ताह के अंदर राजधानी में दो शव मिले हैं। पिछले दिनों अमरावती कॉलोनी में नाले से अज्ञात महिला का शव मिला था।

इसे भी पढ़ें :  Suo-Moto Online Mutation प्रक्रिया का शुभारंभ, दूर होंगी दाखिल खारिज संबंधी परेशानियां

इसे भी पढ़ें : जमीन कारोबारी का होने वाला था म*र्डर, लेकिन…

इसे भी पढ़ें : लेवी के पैसे रिश्तेदारों के खाते में डलवाता था नारायण, देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : रांची में जब्त टेम्पू की होगी नीलामी, जानें जगह और समय

इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जले…पढ़ें दर्दनाक हादसे की कहानी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...