spot_img
spot_img

Kohramlive Impact : बेखौफ वांटेड चढ़े पुलिस के हत्थे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : कोहराम लाइव की खबर का एक बार फिर असर हुआ है। कोहराम में खबर चलने के सिर्फ 13 दिन बाद अलाउद्दीन को छुरा मार खून कर देने के मामले में वांटेड सहित तीन लोगों को दबोच लिया है। सभी को तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में एजाज अंसारी, एनामुल अंसारी और शमसुद्दीन अंसारी शामिल हैं। सभी रड़गांव स्थित शमसुद्दीन के ससुराल में पनाह लिये हुए थे।

यहां याद दिला दें कि बीते 20 दिसंबर 2020 को रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के हेसाग बस्ती में अलाउद्दीन अंसारी पर 20-21 लोग टूट परे थे। “कोई आगे से, तो कोई पीछे से गोद रहा था…” शीर्षक से खबर चलाये जाने के बाद हरकत में आई रांची पुलिस। खबर में यह भी दिखाया गया था कि कैसे पुलिस के सामने ही अलाउद्दीन को दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला गया था। यह दृष्य मौका-ए-वारदात में लगे CCTV कैमरे में कैद है।

26 जनवरी को हमने खबर दिखायी। रांची पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा और सिटी एसपी सौरभ ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस की टीम बनाई गई और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की आरोपी मो एजाज अंसारी उर्फ पुट्टू, एनामुल अंसारी और शमसुद्दीन अंसारी तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव में छिपकर रह रहे हैं। छापामारी दल का गठन किया गया। 08 फरवरी की सुबह साढ़े तीन बजे जगरनाथपुर और तमाड़ पुलिस ने छापेमारी कर घर से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। इससे पहले मामले के दो आरोपियों को 22 दिसंबर को ही गिरफ्तार किया गया था। वांटेड को पकड़ने में जगरनाथपुर थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह, तमार थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश, एसआई शैलेश कुमार, एसआई अंकु कुमार, एएसआई बिनोद कुमार सिंह, एसआई अंकित कुमार, एसआई दीपक कुमार सिंह, एएसआई साजिद खान की सराहनीय भूमिका रही।

आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद अलाउद्दीन की बेवा शबनम समेत परिवार के अन्य सदस्य भी जगरनाथपुर थाना पहुंचे। शबनम ने कहा कि जमीन विवाद में उसके पति का कत्ल किया गया था। उसके पति को चाकू मारने वाले एजाज को पुलिस ने पकड़ लिया है, लेकिन चाकू मारने का दूसरा आरोपी रेहान अब भी फरार है। तमाड़ से गिरफ्तार किये गये एनामुल और शमसुद्दीन मौका-ए-वारदात पर पत्थरबाजी कर रहे थे। वहीं शबनम के भाई इफ्तेखार अहमद ने कहा कि उसके जीजा की हत्या के आरोपियों के पकड़े जाने से उसे थोड़ा शुकून मिला है। अब इंतजार है रेहान के पकड़ाने का। उसे भी उसके गुनाहों की सजा मिले।

वीडियो में देखिये आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद क्या बोल गयी अलाउद्दीन की बेवा शबनम और इफ्तेखार

इसे भी पढ़ें : शराब-कबाब का चक्कर… देखें कैसे दोस्त बन गये कातिल

इसे भी पढ़ें : एक ऐसा गांव जहां दुल्हन की मांग का सिंदूर धो देता है दारू

इसे भी पढ़ें : गलत को सही का ‘सिग्नेचर’ करा लेने का दमखम रखते हैं विष्णु अग्रवाल

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...