शराब-कबाब का चक्कर… देखें कैसे दोस्त बन गये कातिल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : द नंबर यू हैव कॉल्ड इज स्विच ऑफ… यही मैसेज मिल रहे थे अफजल के बड़े भाई को जब वो अफजल को कॉल कर रहा था… बार-बार, लगातार… भाई के मन में अनहोनी का डर समाने लगा… रात गहरी हो रही थी और साथ ही गहरी हो रही थी आशंका… पर मन को तसल्ली दे कर भाई सो गया… रात बीती सुबह अफजल तो नहीं आया पर अफजल के जगह आई खबर… खबर उसकी मौत की… अफजल की हत्या हो चुकी थी… हत्या का शक सीधे उसके दोस्तों पर गया… आइये सुनें, देखें और जानें कैसे शराब-कबाब के चक्कर में दोस्त ही बन गये कातिल…

19 मई 2019। गर्मी की रात थी। दिन भर ऑटो चलाकर थका मांदा अफजल अपने भाई अख्तर के दुकान पहुंचा। इसी बीच तबरेज काला पप्पू, नागा, शादाब और पेजर पप्पू वहां पहुंच गये। उन्होंने अफजल को स्पेशल दावत का निमंत्रण दिया। कहा- कबाब के साथ शराब का इंतजाम है। खाने-पीने का शौकीन अफजल उनके साथ जाने के लिए तैयार हो गया। अख्तर उन पांचों के नापाक मंसूबों को भांप चुका था। छोटे भाई अफजल को उनके साथ जाने से रोकता रहा, लेकिन शराब और कबाब के चक्कर में वो भाई की नसीहत को नजरअंदाज चला गया। अख्तर और पूरा परिवार रात भर अफजल का इंतजार करता रहा। उसका फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। सुबह रांची के पुंदाग इलाहीनगर पहाड़ के पास एक युवक की लाश मिली। गला रेतकर हत्या की गई थी। यह लाश अफजल की थी। मौत के एक दिन पहले क्या हुआ था नीचे दीये गये वीडियो में सुनिए अफजल की मां की जुबानी।

मामले में अख्तर ने आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सभी आरोपी चिंदीचोर गिरोह के सदस्य थे। गिरफ्तार कर सभी को जेल भेज दिया गया, लेकिन चार्जशीट फाइल नहीं होने के कारण सभी आरोपी बेल पर बाहर आ गये। ये क्रिमिनल्स नए नहीं हैं इनका अपराधिक रिकॉर्ड रहा है.

चार्जशीट फाइल नहीं करने के मामले में विभागीय जांच हुई और केस के आईओ पुंदाग ओपी के प्रभारी मुक्ति नारायण सिंह को दो ब्लैक मार्क की सजा दी गई। फिलहाल आरोपी जेल में तो हैं पर इन दिनों अफजल के परिवार को जेल से फोन कर धमकी देना शुरू कर दिया। वीडियो में देखिये और सुनिए अफजल के परिवार का दर्द

अफजल का परिवार एक बार फिर दहशत के साये में जी रहा है। दिव्यांग अख्तर एक छोटी सी दुकान चलाकर अपने परिवार का पेट पाल रहा है। अफजल के हत्या के आरोपियों ने इसी दुकान से करीब 25 हजार के सामान उधार खरीद लिये हैं। अब तो वह पैसा भी डूब गया। परिजनों ने अबतक धमकी मिलने की बात पुलिस को नहीं बताई है। जब इस मामले पर सिटी एसपी से बात की गई तो उन्होंने क्या कहा, वीडियो में दोखिये और सुनिये।

इसे भी पढ़ें : बिहार में ऐसे शराब तस्‍करी कर रही लड़कियां, तरीका देख पुलिस दंग

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

अजय राय बोले, ट्रांसफर के बाद भी ‘पुराना असर’ कायम…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष...

सोशल मीडिया पर DSP से हुआ प्यार, फिर कर दिया भरोसे का खू’न…

Ranchi : फेसबुक और इंस्टाग्राम पर झारखंड पुलिस के...

70 लाख से ज्यादा ‘अनमैप्ड’ मतदाता रडार पर, भरना होगा इन्यूमरेशन फॉर्म…

Ranchi : राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि...