KohramLive Desk : भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को मुंबई टेस्ट का दूसरा रहा। एजाज पटेल के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। 325 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 62 रनों पर ढेर हो गई। 263 रनों की बढ़त लेने के बाद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को फॉलोआन देने के बजाय दूसरी पारी खेलने का फैसला किया।
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का न्यूनतम स्कोर
62 रनों पर ढेर हो जाने के बाद न्यूजीलैंड ने कई अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 62 रन न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ न्यूनतम टेस्ट स्कोर है। इससे पहले साल 2002 में हुए हैमिल्टन टेस्ट में कीवी टीम 94 रनों पर ढेर हो गई थी। भारतीय जमीं पर भी यह किसी टीम का सबसे न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले साल 1987 में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में 75 रनों पर सिमट गई थी। भारत के खिलाफ किसी टीम का यह न्यूनतम स्कोर रहा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम पर था। साल 2015 में नागपुर टेस्ट मैच में अफ्रीकी टीम 79 रनों पर सिमट गई थी। वानखेड़े बात की जाए, तो इस ग्रांउड पर किसी टीम का यह सबसे कम स्कोर है। साल 2004 में ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वेन्यू पर 93 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
भारत में सबसे कम टेस्ट स्कोर:
62 न्यूजीलैंड बनाम भारत, मुंबई 2021, 75 भारत बनाम वेस्टइंडीज दिल्ली 1987,
76 भारत बनाम साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद 2008, 79 साउथ अफ्रीका बनाम भारत, नागपुर 2015।
भारत के खिलाफ सबसे कम टेस्ट स्कोर
62 न्यूजीलैंड, मुंबई 2021, 79 साउथ अफ्रीका, नागपुर 2015, 81 इंग्लैंड, अहमदाबाद 2021, 82 श्रीलंका, चंडीगढ़ 1990।
न्यूजीलैंड का सबसे कम स्कोर (IND के खिलाफ):
62 मुंबई 2021, 94 हैमिल्टन 2002, 100 वेलिंग्टन 1981,101 ऑकलैंड 1968
वानखेड़े मैदान पर न्यूनतम स्कोर:
62 न्यूजीलैंड बनाम भारत 2021, 93 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत 2004, 100 भारत बनाम इंग्लैंड 2006, 102 इंग्लैंड बनाम भारत 1981, 104 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 2004।
न्यूजीलैंड का छठा न्यूनतम स्कोर
62 रन टेस्ट क्रिकेट में ओवरऑल न्यूजीलैंड का यह छठा न्यूनतम स्कोर है। साल 1955 में न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 26 रनों पर सिमट गई थी, जो कीवियों का टेस्ट में सबसे न्यूनतम स्कोर है। साल 1946 में वेलिंगटन टेस्ट में कीवी टीम ने पहली पारी में 42 रन बनाए, जो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2013 में न्यूजीलैंड की टीम 45 रनों पर पैक हो गई थी, जो इस सूची में तीसरे नंबर पर है।
इसे भी पढ़ें : शुक्र है लहू के रंग नहीं बदले, वरना कैसे खड़ी होती मिश्रा जी की चाय की दुकान…
इसे भी पढ़ें : युवाओं को रोजगार, किसानों को मिलेगा सम्मान : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : 130 रुपये कम उड़ाये खाते से, अब हैरान-परेशान पारसनाथ, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : DSP के बेटे को मारी गोली, मौनी बाबा बनी पुलिस, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 20 साल का दर्द गया मुफ्त में एक दिन में, भला हो डॉ अजीत का, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : CBSE परीक्षा के दिन ही OMR शीट का किया जा रहा मूल्यांकन, बोर्ड ने जारी किया नोटिस
इसे भी पढ़ें : 8वीं,10वीं पास के लिए निकली बंपर Vacancy, इस तारीख से करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : बड़का ब्राउन शुगर तस्कर गांधी धराया, पुलिस को बताया- कैसे कराता था डिलीवरी
इसे भी पढ़ें : महिलाओं के लिए FACEBOOK ने लॉन्च किए खास फीचर्स, जानें














