spot_img

T20 World Cup का महासंग्राम, इस रोज भिड़ेंगे भारत-पाक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : महिला क्रिकेट के सबसे बड़े मंच ICC महिला T20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में होने जा रहा है। 24 दिनों तक चलने वाले इस मेगा टूर्नामेंट में दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिये भिड़ेंगी। फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जायेगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एजबेस्टन में होगा, लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की नजरें 14 जून पर टिकी हैं, जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर दुनिया की नजर

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनों से जुड़ा इवेंट होता है। ऐसे में टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में ही होने वाली यह भिड़ंत रोमांच को चरम पर पहुंचा देगी। हालांकि टीम इंडिया के लिए राह आसान नहीं होगी। ग्रुप चरण में उसे ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों से मुकाबला करना है।

ICC महिला T20 विश्व कप 2026: भारत के मैचों का शेड्यूल  

तारीखमुकाबलास्थानसमय
14 जूनभारत vs पाकिस्तानएजबेस्टनशाम 7:00 बजे
17 जूनभारत vs नीदरलैंडहेडिंग्लेशाम 7:00 बजे
21 जूनभारत vs दक्षिण अफ्रीकाओल्ड ट्रैफर्डशाम 7:00 बजे
25 जूनभारत vs बांग्लादेशओल्ड ट्रैफर्डशाम 7:00 बजे
28 जूनभारत vs ऑस्ट्रेलियालॉर्ड्सशाम 7:00 बजे

नॉकआउट मुकाबलों का कार्यक्रम

तारीखमुकाबलास्थानसमय
30 जूनसेमीफाइनल-1द ओवलशाम 7:00 बजे
2 जुलाईसेमीफाइनल-2द ओवलरात 11:00 बजे
5 जुलाईफाइनललॉर्ड्सशाम 7:00 बजे

ग्रुप्स पर एक नजर

ग्रुप-1ग्रुप-2
भारतइंग्लैंड
ऑस्ट्रेलियावेस्टइंडीज
दक्षिण अफ्रीकान्यूजीलैंड
पाकिस्तानश्रीलंका
बांग्लादेशआयरलैंड
नीदरलैंडस्कॉटलैंड

इसे भी पढ़ें : हर घर तक पहुंचे शुद्ध पानी, CM हेमंत सोरेन ने दिये सख्त निर्देश…

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी के यहां CID की दस्तक…

इसे भी पढ़ें : सफेद एर्टिगा को रोकते ही खुल गया बड़ा राज… जानें

इसे भी पढ़ें : मनरेगा कर्मियों को 72 घंटे का अल्टीमेटम, वरना…

इसे भी पढ़ें : साधु के भेष में आये तीन, मारा ऐसा ‘मंतर’, फिर हो गये अंदर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोरहाबादी में सजेगा कृषि का महाकुंभ, CM को दिया गया खास न्योता…

Ranchi : रांची का मोरहाबादी मैदान में बहुत जल्द...

हर घर तक पहुंचे शुद्ध पानी, CM हेमंत सोरेन ने दिये सख्त निर्देश…

Ranchi : झारखंड मंत्रालय में मंगलवार को CM हेमंत...

ममता बनर्जी के यहां CID की दस्तक…

Kohramlive : कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले की जांच के...