spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

आज से शुरू हो गया खरमास, नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Date:

spot_img
spot_img
  • 14 जनवरी तक चलनेवाले धनुमास में नशे से रहना चाहिए दूर

कोहराम लाइव डेस्क: सूर्य और पृथ्वी की गति का हमारे जीवन पर कई प्रकार का प्रभाव पड़ता है। बता दें कि 16 दिसंबर को सूर्य के मीन राशि में आने से खरमास शुरू हो गया है। यह 14 जनवरी तक रहेगा। इसलिए अगले महीने मकर संक्रांति पर खरमास दोष खत्म हो जाएगा। इस दौरान किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें :खुशबू भी एक थैरेपी होती है, यह पॉजिटिव सोच लाने मेंं करती है मदद

साल में दो बार खरमास

सूर्य के राशि बदलने से साल में 2 बार खरमास आता है। दिसंबर-जनवरी और मार्च-अप्रैल। लगभग एक महीने के इस समय में भगवान की आराधना करने का विशेष महत्व है। धर्मग्रंथों में खर मास से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। इनका ध्यान रखना चाहिए।

क्या होता है खरमास

सूर्य जब बृहस्पति की राशियों यानी धनु और मीन में प्रवेश कर जाता है, तो खरमास शुरू हो जाता है। ज्योतिष ग्रंथों में इसे गुरुवादित्य काल भी कहा गया है। इस दौरान हर तरह के मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। दिसंबर-जनवरी के दौरान सूर्य के धनु राशि में आने से इसे धनुर्मास भी कहा जाता है। वहीं मार्च-अप्रैल में मीन राशि में सूर्य के आने से इसे मीनमास भी कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें :सर्दियों में इन टिप्‍स का करें इस्‍तेमाल, Dry Skin की समस्या से मिलेगा छूटकारा

करें दान और मंत्र जाप

धर्मग्रंथों के मुताबिक, इस महीने में सुबह सूर्योदय से पहले उठकर नहाना चाहिए। फिर भगवान की पूजा करनी चाहिए। इससे भगवान की कृपा बनी रहती है। इस दौरान सूर्य पूजा करनी चाहिए। इनके साथ ही भगवान विष्णु की आराधना भी करनी चाहिए। खरमास के दौरान दान और मंत्र जप करने का महत्व है। इस महीने में देवता, वेद, ब्राह्मण, गुरु, गाय, साधु-सन्यांसियों की पूजा और सेवा करनी चाहिए।

क्या नहीं करना चाहिए

  1. खरमास के दौरान गृह प्रवेश और 16 संस्कार सहित अन्य मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। इस दौरान 16 में से कुछ आवश्यक संस्कार किए जा सकते हैं।
  2. मांस, शहद, चावल का मांड, उड़द, प्याज, लहसुन, नागरमोथा, राई, नशे की चीजें, दाल, तिल का तेल और किसी का झूठा खाना नहीं खाना चाहिए।
  3. शाम को एक वक्त खाना, ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। अनजाने में भी गलत काम करने से बचना चाहिए।
  4. निंदा और झूठ से बचने का प्रयास करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें :पांच उपाय से दूर होगा कमर दर्द

इसे भी पढ़ें :

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

साप्ताहिक राशिफल (2 से 8 अगस्त 2026) : ये राशि वाले बचके रहना रे बाबा…

Kohramlive : अगस्त का पहला सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

इस बार सावन का पहला सोमवार बेहद खास, शुभ मुहूर्त, जानें…

Kohramlive : सावन का महीना आते ही चारों ओर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

साप्ताहिक राशिफल (2 से 8 अगस्त 2026) : ये राशि वाले बचके रहना रे बाबा…

Kohramlive : अगस्त का पहला सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

इस बार सावन का पहला सोमवार बेहद खास, शुभ मुहूर्त, जानें…

Kohramlive : सावन का महीना आते ही चारों ओर...