spot_img
spot_img
spot_img

KBC12: अनूप और सिल्वेस्टर ने एक जवाब के लिए ली दो Lifeline,जीते 25 लाख रुपये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा अपने क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 12 (KBC ) की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बिग बी के इस शो को दर्शक हमेशा से पसंद करते आए हैं। आम प्रतिभागियों के अलावा केबीसी में देश की कुछ ऐसी भी हस्तियां होती हैं, जिन्होंने समाज और देश के लिए कुछ खास काम किया होता है।

यह हस्तियां केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में नजर आती हैं।

इसे भी पढ़ें :मांडर में नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रवीना भी पहुंची थीं शो में

कल यानी शुक्रवार को प्रसारित होने वाले इस खास एपिसोड में इस बार दादी की रसोई के संस्थापक अनूप खन्ना और फुटबॉल कोच सिल्वेस्टर पीटर नजर आए। इनका साथ देने बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा रवीना टंडन भी शो में पहुंची थीं। तीनों ने अमिताभ बच्चन के केबीसी को बहुत शानदार तरीके से खेला। सबसे पहला आधिकारिक क्रिकेट मैच 1877 में कहां खेला गया था। इस सवाल का सही जवाब देकर उन्‍होंने 25 लाख रुपये जीते। इसके लिए उन्‍हें दो लाइफलाइन लेनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें :ब्‍लेड से भाई का गला रेतता रहा युवक, बचाने के बजाए वीडियो बनाते रहे लोग

25 लाख जीतने के लिए बिग बी ने क्‍या पूछज्ञ सवाल

सबसे पहला आधिकारिक क्रिकेट मैच 1877 में कहां खेला गया था?

ये थे ऑप्‍शंस

  1. लॉर्ड्स, लंदन
  2. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
  3. द ओवल, लंदन
  4. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

सही जवाब- मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ।

पहली लाइफ लाइन 50-50

गौरतलब है कि 10वें सवाल पर सिल्वेस्टर पीटर और अभिनेत्री रवीना टंडन ने पहली लाइफ लाइन 50-50 का इस्तेमाल किया था। इसके बाद 12वें सवाल पर उन्होंने वीडियो कॉल वाली लाइफ लाइन का सहारा लिया और 12 लाख 50 हजार रुपये जीते। 25 लाख के सवाल के लिए उन्होंने अपनी तीसरी और चौथी लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। इससे अनूप खन्ना और सिल्वेस्टर पीटर ने 25 लाख रुपये की रकम जीती थी।

इसे भी पढ़ें :शैलेश कुमार ने कोतवाली और ममता कुमारी ने संभाली सुखदेवनगर थाना की कमान

सिल्‍वेस्‍टर चलाते हैं माई एंजेल्‍स एकेडमी

आपको बता दें कि सिल्वेस्टर पीटर माई एंजेल्स नाम की एक एकेडमी चलाते हैं। इसके जरिये वह स्लम के बच्चों को फुटबॉल सिखाने और उन्हें सही दिशा में लाने के लिए काम करते हैं। दूसरी ओर नोएडा के सेक्टर 29 में रहने वाले अनूप खन्ना दादी की रसोई के संस्थापक हैं। वह गरीब लोगों को कम पैसों में खाना मुहैया करवाते हैं। शुरुआती दिनों में अनूप खन्ना गरीबों को सिर्फ 5 रुपये में खाने की थाली दिया करते थे और अब सिर्फ 10 रुपये में ही गरीबों खाना खिलवाते हैं। कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में लगे लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने गरीबों को बड़े पैमाने पर मदद करते हुए भोजन मुहैया कराया था।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...