रांची : राजधानी रांची के किशोरगंज चौक पर सीएम हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले का प्रयास मामले में कोतवाली थाना प्रभारी बृज कुमार और सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी को हटाए जाने के बाद दोनों थाना में नए पदाधिकारियों की पोस्टिंग कर दी गई है। कोतवाली थाना में इंस्पेक्टर शैलेश कुमार प्रसाद व सुखदेवनगर थाना में ममता कुमारी को नया जिम्मा सौंपा गया है। दोनों पदाधिकारियों ने आज अपना पदभार संभाल लिया।
इसे भी पढ़ें : ब्लेड से भाई का गला रेतता रहा युवक, बचाने के बजाए वीडियो बनाते रहे लोग
सीएम हेमंत सोरेन के काफिले पर हमला के प्रयास मामले को सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक मानी गई थी। मामले में सुखदेवनगर थाना प्रभारी और कोतवाली थाना प्रभारी को दोषी माना गया था। जिसके बाद डीजीपी ने दोनों को सस्पेंड करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद दोनों थाना में नए प्रभारी को जिम्मेवारी सौंपी गई है।
इसे भी पढ़ें : चतरा में विधवा के साथ हैवानियत, गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला गिलास












