कोहराम लाइव डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद पर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मुंबई पुलिस में केस दर्ज कराया है। BMC का आरोप है कि सोनू सूद ने जुहू में छह मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग को कथित तौर पर बीएमसी की अनुमति के बिना एक होटल में तब्दील कर दिया है।
एमआरटीपी के तहत कार्रवाई की अपील
प्राप्त जानकारी के मुताबिक BMC ने जूहू पुलिस में दो दिन पहले अभिनेता के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि सोनू सूद ने अपने शक्ति सागर बिल्डिंग को बगैर उनकी अनुमति के एक होटल में परिणत कर दिया है। खबरों की मानें तो महाराष्ट्र रीजन एंड टाउन प्लानिंग (MRTP) एक्ट के तहत कर्रवाई करने की पुलिस से अपील की है।
इसे भी पढ़ें : फ्रांस में भी फैलने लगा Bird flue, 6 लाख पक्षियों को मारने का आदेश
कंगना के मामले में हुई थी चौतरफा आलोचना
उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के ऑफिस पर भी BMC ने अवैध निर्माण का आरोप लगाया था। उसके बाद BMC ने उनके आफिस में तोड़ फोड़ की थी। BMC ने बांद्रा में कंगना के पाली हिल स्थित ऑफिस को बिना उनके मंजूरी के तोड़ा था। बीएमसी द्वारा तोड़फोड़ की घटना को अभिनेत्री ने बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने BMC को फटकार लगायी थी। मालूम हो कि कंगना के ऑफिस को तोड़े जाने की घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार की चौतरफा आलोचना हुई थी।
इसे भी पढ़ें : 100 KM प्रति घंटे की Speed से दौड़ी डबल डेकर मालगाड़ी










