रांची : माता पिता के साये से वंचित एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। वो घर में अकेली सोयी हुई थी। नाबालिक की चीख-पुकार सुनकर गांव के ही अजय उरांव और संतोष गोप सहित कुछ अन्य लोगों ने कुकर्मी इम्तियाज अंसारी को धर दबोचा और घर में बंद कर पुलिस को बुला लिया।
इसे भी पढ़ें : चतरा में विधवा के साथ हैवानियत, गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला गिलास
मौके पर पहुंची पुलिस इम्तियाज को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पीड़िता के बयान पर आरोपी इम्तियाज के खिलाफ मांडर थाने में भादवी की धारा 376 और 4 पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पीड़िता के पिता सुकरा उरांव और मां ऐंची उरांइन की मौत हो चुकी है। पीड़िता के दो भाई हैं। दोनों बाहर कमाने गये हुए हैं, ताकि लौटकर अपनी बहन की शादी कर सकें।
पीड़िता ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि सात जनवरी की रात वह घर में अकेली थी। उसी समय पास के ही गांव में रहने वाला इम्तियाज अंसारी उसके घर के अंदर घुस आया और उसके साथ घिनौना काम किया। आरोपी इम्तियाज मांडर थाना क्षेत्र के चटवर गांव का रहने वाला है।
इसे भी पढ़ें : कटी मुड़ी खोजिये और अब ले जाईए 5 लाख
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…
इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें
इसे भी पढ़ें : Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे
इसे भी पढ़ें : साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…
इसे भी पढ़ें : मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…






