कोहराम लाइव डेस्क : Big B का माइनस 33 डिग्री ठंड से पड़ा पाला, Share की Photo : लद्दाख में भारतीय सेना के जवानों द्वारा देश की सरहद की रक्षा करने की तस्वीर हम अक्सर देखते होंगे। उनके शौर्य पर हम नाज करते हैं। ऐसी जगह अगर सदी के नायक अमिताभ बच्चन के होने की तस्वीर दिखे तो आश्चर्य होता है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमिताभ लद्दाख ट्रिप से वापस आए हैं।
Big B का क्विक ट्रिप
यह एक क्विक ट्रिप थी। वहां उनका सर्दी से बुरा हाल हो गया। माइनस 33 डिग्री ठंड से उनका पाला पड़ा। देश के अन्य इलाकों में जब तापमान इतना नीचे गिर चुका हो,तो लद्दाख की सर्दी का आप अंदाजा लगा सकते हैं। अमिताभ ने लद्दाख ट्रिप से अपनी एक फोटो शेयर की है और ठंड में अपना हाल बयां किया है।
इसे भी पढ़ें : काजोल की Film Tribhanga का ट्रेलर Release
फोटो में ठंड से कर रहे बचाव
शेयर की गई तस्वीर में बिग बी ठंड से अपना हरसंभव बचाव कर रहे हैं। वे ट्रैकिंग जैकेट्स में हैं। इसके अलावा वह स्नो गोगेल्स लगाए हुए हैं। बिग बी ने ग्लव्स भी पहने हैं। एक मंकी कैप भी लगाई है, मगर माइनस 33 डिग्री तापमान ने अमिताभ बच्चन की हालत खराब कर दी है। एक्टर खुद को ठंड लगने से बचा नहीं सके। तस्वीर शेयर करने के साथ अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा कि- अभी लद्दाक से जाकर आया हूं। माइनस 33 डिग्री। ये इंतजाम भी मुझे सर्दी से नहीं बचा सका।
केबीसी 12 होस्ट कर रहे बिग बी
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ इस समय अपने पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अमिताभ बच्चन ने घर पर बड़ी धूम-धाम से नए साल का स्वागत किया। इस खास मौके पर वे फनी लुक में नजर आए। उन्होंने अपनी एक फनी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी साझा की थी। पूरे बच्चन परिवार ने साथ मिलकर नए साल का जश्न मनाया। ऐश्वर्या राय बच्चन ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी साझा की थीं।
इसे भी पढ़ें : पहली बार ‘धूम 4’ में एक साथ दिखेंगे Hritik और John








