spot_img

काजोल की Film Tribhanga का ट्रेलर Release

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क: काजोल की डिजिटल डेब्यू फिल्‍म त्रिभंगा का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। यह फिल्‍म 15 जनवरी को नेटफ्लिक्स  पर आ रही है। इसकी कहानी महिलाओं की तीन पीढ़ियों पर आधारित है, जिसमें तन्वी आज़मी मां, काजोल बेटी और मिथिला पाल्कर उनकी बेटी के रोल में हैं। ट्रेलर को ख़ूब सपोर्ट मिल रहा है। अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने काजोल के डिजिटल डेब्यू को सपोर्ट किया है।

इसे भी पढ़ें :मामूली बात पर पत्नी-सास ने लाठी-डंडे से ऐसा पीटा कि…

15 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर 

सोमवार को काजोल ने फिल्‍म का ट्रेलर शेयर करके लिखा- कोई सम्पूर्ण नहीं है। त्रिभंगा 15 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो रही है। इस फिल्‍म का निर्माण अजय देवगन फिल्म्स ने किया है, जबकि रेणुका शहाणे का निर्देशन है। रेणुका इससे निर्देशकीय पारी शुरू कर रही हैं।

उड़िया डांस की एक स्‍टाइल

त्रिभंगा उड़िया नृत्य की एक शैली होती है, जिसमें असमानता होते हुए भी वो खूबसूरत दिखती है। फिल्म में इसे मेटाफर के रूप में इस्तेमाल किया गया है। त्रिभंगा विषमताओं से भरे एक परिवार की कहानी है।

काजोल की फ़िल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। अक्षय कुमार ने ट्रेलर शेयर करके ट्वीट किया- पावर हाउस टैलेंट के साथ यह पावरफुल ट्रेलर है। कहानी में एक रूह है। पूरा यक़ीन है यह ख़ूबसूरत भी होगी। त्रिभंगा का इंतज़ार है।

इसे भी पढ़ें :माओवादियों की धमकी, इस गांव में होगा नरसंहार …और कांप रहे लोग   

सलमान की शुभकामना

अभिषेक बच्चन ने ट्रेलर शेयर करके काजोल को ऑल द बेस्ट कहा। वहीं, काजोल के अच्छे दोस्त करण जौहर ने लिखा- भावनाओं से भरा हुआ एक ट्रेलर। काजोल को स्क्रीन पर देखकर मेरा दिल बहुत ख़ुश है। ऐसी भावनात्मक कहानी लाने के लिए रेणुका शहाणे को बधाई। सलमान ख़ान ने काजोल के डिजिटल डेब्यू के लिए शुभकामना दी।

काजोल कर चुकी हैं यूट्यूब की शॉर्ट फिल्‍म

उल्‍लेखनीय है कि इस फिल्म से पहले काजोल यूट्यूब की शॉर्ट फिल्‍म काम कर चुकी हैं। देवी शीर्षक से बनी फ़िल्म 2020 में आयी थी। काजोल के अलावा नेहा धूपिया समेत कई एक्ट्रेस शामिल थीं। इस शॉर्ट फ़िल्म को काफी तारीफ़ मिली।

इसे भी पढ़ें :चाकू गोद-गोदकर पति को मारा, खुद की काटी नस और फिर…

फिल्म जीरो में था स्पेशल एपीयरेंस

काजोल के करियर की बात करें तो आख़िरी बार 2020 की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर में नजर आई थीं, जिसमें वो अजय देवगन के किरदार तान्हाजी मालुसरे की पत्नी बनी थीं। इससे पहले काजोल 2018 की फिल्‍म हैलीकॉप्टर ईला में नज़र आई थीं। शाहरुख खान की फिल्म जीरो में भी काजोल ने स्पेशल एपीयरेंस किया था। इससे पहले वो शाह रुख के साथ 2015 की फ़िल्म दिलवाले में फीमेल लीड रोल में दिखी थीं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...