kohramlive desk : दक्षिण भारत के जानेमाने एक्टर शिवराम अब हमारे बीच नहीं रहे। 83 साल की आयु में 4 दिसंबर को उनका निधन हो गया। 30 नवंबर को वे अपने घर में गिर गए थे। उन्हें बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। निधन की खबर आते ही कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मशहूर हस्तियों और उनके फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि एक्टर और डायरेक्टर रहे शिवराम सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म धुरई का निर्माण भी किया गया था।
ब्रेन हेमरेज से हुई मौत
जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते एक्टर का कार से एक्सिडेंट भी हो गया था। उन्हें कोई इंजरी नहीं हुई थी। सूत्रों के अनुसार, उनके दिमाग की सर्जरी होनी थी, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने सर्जरी का रिस्क नहीं लिया, लेकिन शिवराम की हालत इसके बाद क्रिटिकल होती चली गई और 04 दिसंबर को गिरने के कारण उनका निधन हो गया। जांच के बाद यह तथ्य सामने आया है कि उनकी मौत की वजह ब्रेम हेमरेज से हुई है।
असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी करियर की शुरुआत
एक्टर शिवराम ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में 1958 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई दिग्गज हस्तियों के साथ काम किया था। सन् 1965 में ‘बेरेथा जीवा’ फिल्म से उन्होंने डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने अपने बड़े भाई एस रामनाथन के साथ मिलकर राशी ब्रदर्स के बैनर तले कन्नड़ इंडस्ट्री में कई फिल्मों का निर्माण भी किया।
इसे भी पढ़ें : शुक्र है लहू के रंग नहीं बदले, वरना कैसे खड़ी होती मिश्रा जी की चाय की दुकान…
इसे भी पढ़ें : युवाओं को रोजगार, किसानों को मिलेगा सम्मान : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : 130 रुपये कम उड़ाये खाते से, अब हैरान-परेशान पारसनाथ, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : DSP के बेटे को मारी गोली, मौनी बाबा बनी पुलिस, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 20 साल का दर्द गया मुफ्त में एक दिन में, भला हो डॉ अजीत का, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : CBSE परीक्षा के दिन ही OMR शीट का किया जा रहा मूल्यांकन, बोर्ड ने जारी किया नोटिस
इसे भी पढ़ें : 8वीं,10वीं पास के लिए निकली बंपर Vacancy, इस तारीख से करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : बड़का ब्राउन शुगर तस्कर गांधी धराया, पुलिस को बताया- कैसे कराता था डिलीवरी
इसे भी पढ़ें : महिलाओं के लिए FACEBOOK ने लॉन्च किए खास फीचर्स, जानें






