spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कमलदेव गिरी मर्डर केस : जाहिद और रकीब ने उगले कई राज, देखें…

Date:

spot_img
spot_img

Chaibasa : गिरिराज सेना प्रमुख कमलदेव गिरी को बम मारकर हत्या करने में गिरफ्तार जाहिद हुसैन, मो. रकीब, मो. साकिर एवं मो. हाशिम ने कई राज उगले हैं। इस हत्याकांड के मुख्य सूत्रधार सतीश प्रधान को बीते 23 नवम्बर को जेल भेजा गया था। तब यह बातें सामने आई थी पुरानी अदावत को लेकर सतीश प्रधान ने ही हत्या की साजिश रची थी। सतीश का साथ जाहिद और रकीब ने दिया था। इस हत्याकांड में पेशेवर अपराधियों का इस्तेमाल किया गया था। गिरफ्तार जाहिद और तीन साथियों ने हत्या के पीछे छुपे राज के बारे में क्या राज उगल गया, इस बारे में पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया। केवल इतना बताया कि गिरफ्तार जाहिद और रकीब की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार, गोली एवं स्कूटी और बाइक भी बरामद कर ली गई। पुलिस का दावा है कि बदला लेने की नियत से सतीश प्रधान ने कमलदेव गिरी का मर्डर करवाया था। यह मर्डर सुपारी देकर करवाई गई थी। गिरफ्तार जाहिद हुसैन चक्रधरपुर के मंडलसाई गांव का रहनेवाला है। वहीं 25 साल का मो. रकीब चक्रधरपुर के चांदमारी , 28 साल का मो. साकिर मंडलसाई और 48 साल का मो. हाशिम चौंगासाई चक्रधरपुर का रहनेवाला है।

यहां याद दिला दें कि कमलदेव गिरी की हत्या के बाद चक्रधरपुर का माहौल पूरा गरम हो गया था। स्टेट के पूर्व दो CM मारे गये गिरी के घर तक गये थे। इस हत्याकांड को चाईबासा SP आशुतोष शेखर ने काफी गंभीरता से लिया था। ASP सुमित अग्रवाल और कपिल चौधरी की देखरेख में 12 सदस्यीय एक स्पेशल टीम बनाई थी। गठित टीम टेक्निकल सेल की मदद से ताबड़तोड़ छापामारी कर इस कांड में शामिल 7 संदेही गुनाहगारों को अबतक गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस कांड में शामिल कुछ अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये जोर-शोर से रेड की जा रही है। इस हत्याकांड को सुलझाने में सदर DSP दिलीप खलखो, चक्रधरपुर के थानेदार चन्द्रशेखर कुमार, सब इंस्पेक्टर विवेक पाल, सौरभ ठाकुर, ASI संजय कुमार सिंह, करुणाकर तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन साहू के नाम पर झामुमो नेता से मांगी रंगदारी, फिर क्या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : बनारसी के घर पर मारा बम… देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग का गठन, काजल यादव बनीं अध्यक्ष

इसे भी पढ़ें : एक दिसंबर को RBI लॉन्च करेगा डिजिटल रुपया

इसे भी पढ़ें : रोती बेटी का भूख मिटा ना सका एक मजबूर बाप, रूह कंपा गया सबकी… देखें

इसे भी पढ़ें : राजधानी में वार्ड सदस्य के बेटे को गोलियों से भून डाला…देखें

इसे भी पढ़ें : श्रद्धा म*र्डर केस : आफताब 70 टुकड़े होने से बच गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में अब 10 टुकड़े, बेरहम निकली बीवी और बेटा

इसे भी पढ़ें : वारंटी की खोज में आई बिहार पुलिस कांके में पिटा गई, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...