spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दिल्ली में अब 10 टुकड़े, बेरहम निकली बीवी और बेटा

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : दिल्ली में श्रद्धा वालकर का जिस तौर, तरीके और अंदाज से बड़ी बेरहमी से 35 टुकड़े किये गये, ठीक इसी अंदाज में अंजन दास को कई टुकड़े में काट कर मार डाला गया। अंजन के 10 टुकड़े करने के बाद उसे फ्रिज में रखा गया और रोज टुकड़े को सुनसान जगहों पर फेंका गया। जब कभी पुलिस मानव शरीर के टुकड़े को बरामद करती, उस रोज हत्यारे भी मौके पर पहुंच जाते। वहीं बुदबुदाता पता नहीं किसका है। इतने भयानक तरीके से मर्डर…

बीते 5 जून को दिल्ली पुलिस पांडव नगर में पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी पास के एक झाड़ियों से बदबू आने पर पेट्रोलिंग टीम ने थाने में जानकारी दी। आसपास सर्च करने पर टीम को एक बैग में इंसानी शव के टुकड़े मिले। पुलिस का माथा ठनका। गुमशुदगी की फाइल उलटी गई। इसी बीच किसी ने पुलिस के कान में फूंक मारी कि त्रिलोकीनगर में रहनेवाला अंजन दास रहस्यमय ढंग से गायब है। दिल्ली पुलिस एक्टिव मोड में आ गई। अंजन दास के घर के पास लगे CCTV फुटेज खंगाले गये। टेक्निकल सेल की मदद ली गई। 2 CCTV फुटेज ने पुलिस को चौंका दिया। एक फुटेज में मारा गया अंजन का बेटा बैग ले जाता दिखाई दे रहा है। वहीं, पीछे-पीछे जाती उसकी मां पूनम भी दिख रही है।

पुलिस को माजरा समक्ष में आ गया। मां-बेटे दोनों को कस्टडी में ले लिया। दोनों पूछताछ में दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच के सामने टूट गये। पूनम ने अपना गुनाह कबूल करते हुये मर्डर के पीछे छुपे राज को खोला। उसने कहा… अंजन दास का लूर-लक्षण ठीक नहीं था। वो घर की औरतों पर बुरी नजर रखता था। उनके साथ गलत कर रहा था। इसलिए उसके कहने पर उसके बेटे दीपक ने उसे मार डाला। दीपक ने भी यही बातें दोहराई कि बेटी-बहू के प्रति गलत नीयत था।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया। मां-बेटे को चार दिनों के रिमांड पर लिया गया है। पूनम मारे गये अंजन की दूसरी पत्नी थी। वहीं बेटा सौतेला है। पूनम ने अपने बेटे दीपक के साथ मिलकर अपने पति अंजन दास की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी थी। उसके 10 टुकड़े किये। उन्हें फ्रिज में रखा। एक दिन बाद रोज थोड़े-थोड़े टुकड़े बाहर फेंकती रही। पूनम को शक था कि बेटे दीपक की पत्नी और उसकी एक तलाकशुदा बेटी पर भी अंजन की बुरी नजर थी। तलाकशुदा बेटी पूनम के साथ ही रह रही थी।

पूनम ने अपना राज खोला कि बहुत कम उम्र में बिहार के सुखदेव तिवारी से उसकी शादी हुई थी। सुखदेव दिल्ली आ गया। पीछे-पीछे पूनम भी दिल्ली आ गई, पर उसे उसका पति सुखदेव नहीं मिला। इसके बाद वो कल्लू नाम के शख्स के साथ रहने लगी। कल्लू से उसके 3 बच्चे हुए। लिवर फेल होने के कारण कल्लू मर गया। इसके बाद पूनम अंजन के साथ रहने लगी। अंजन लिफ्ट ऑपरेटर था।

पूनम और दीपक ने मार्च-अप्रैल में हत्या की साजिश रची। 30 मई को दोनों ने अंजन को शराब पिलाई। जिसमें नींद की गोलियां मिला दी थी। बेहोश होने के बाद अंजन के कई टुकड़े कर दिये गये। हत्या के बाद टुकड़े फ्रिज में रखे। घर में पेंट करवाया ताकि बदबू को दबाया जा सके। अंजन के सिर को एक गड्ढे में गाड़ दिया। पुलिस ने बताया कि अंजन के घरवाले बिहार में रहते हैं। अंजन का DNA टेस्ट करवाने के लिए पुलिस टीम बिहार जायेगी। पोस्टमार्टम से खुलासा हो गया था कि मिले टुकड़े पुरूष के हैं। तब क्राइम ब्रांच ने कहा था कि श्रद्धा मर्डर केस से इसका कोई लेना-देना नहीं। श्रद्धा और अंजन दास मर्डर केस के बाद से दिल्ली में दहशत है।

इसे भी पढ़ें : श्रद्धा म*र्डर केस : आफताब 70 टुकड़े होने से बच गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बीवी और साली के चक्कर में बन गया बड़का ठग… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...