PATNA : पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के सुडही गांव में अपराधियों ने सोमवार को एक वार्ड सदस्य किरण देवी के बेटे वीरेंद्र कुमार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गया। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना गौरीचक थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गौरीचक थाने की पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरीचक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने इसे आपसी चुनावी रंजिश का मामला बताया है।
घर के पास गोलियों से भूना
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि वीरेंद्र को अपराधियों ने घर के नजदीक ही गोलियों से भून डाला। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोली लगते हैं वीरेंद्र कुमार घटनास्थल पर ही छटपटाने लगा और वहीं उसकी मौत हो गई।
3 माह पहले भी की गई थी मारपीट
वीरेंद्र के पिता रामप्रीत रविदास ने बताया कि 3 महीने पहले भी गांव के कुछ दबंग लोगों द्वारा उनके घर में घुसकर मारपीट की गई थी। इसकी शिकायत उन्होंने गौरीचक थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने हत्या के लिए 11 लोगों को इसका आरोपी बताया है। गौरीचक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के द्वारा थाना में 11 लोगों को हत्या का आरोपी बताया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इसे भी पढ़ें : इस स्टार बैट्समैन ने रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें : विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज ने रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
इसे भी पढ़ें :PT Usha : IOA की नई और पहली महिला प्रेसिडेंट
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची को जाम मुक्त बनाने का टिप्स दे गये ट्रैफिक SP
इसे भी पढ़ें :Best Honeymoon Destination : शानदार लम्हों के पल का ”स्टेटस” अलग सुकून दे जायेगा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :आतंक पर तीखी चोट, गैंगस्टर अमन साहू दुमका जेल शिफ्ट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दो शादी टूटी, होटल में नौकरी पकड़ी, आज इस हालत में मिली दुलारी
इसे भी पढ़ें : झुकूंगा नहीं, ठोंक डाला तीन सगे भाईयों को…देखें















