Kohramlive : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) 1 दिसंबर को डिजिटल मुद्रा- ‘डिजिटल रुपया’ लॉन्च करेगा। आरबीआई ने कहा है कि खुदरा डिजिटल रुपये (e₹-R) के लिए पहली खेप लॉन्च करेगी। E₹-R एक डिजिटल टोकन के रूप में होगा। यह कानूनी निविदाओं का प्रतिनिधित्व भी करेगा। आरबीआई ने यह भी बताया कि डिजिटल रुपया उसी मूल्यवर्ग में जारी किया जाएगा जिसमें वर्तमान में कागजी मुद्रा और सिक्के जारी किए जाते हैं। रिज़र्व बैंक ने 01 दिसंबर 2022 को खुदरा डिजिटल रुपये का पहला पायलट लॉन्च करने की घोषणा की है। ई डिजिटल रुपया पायलट प्रोजेक्ट में भाग लेने वाले ग्राहकों और व्यापारियों के क्लोज्ड यूजर ग्रुप (सीयूजी) में चुनिंदा लोकेशन पर उपलब्ध होगा। ई- डिजिटल रुपया एक टोकन के रूप में लीगल टेंडर होगा।
बैंकों के माध्यम से किया जाएगा वितरित
यह सब्सिडियरीज यानी बैंकों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। इसके उपयोगकर्ता बैंकों की ओर से उपलब्ध कराए गए एप के जरिए इसे खरीद सकेंगे और अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित कर सकेंगे। इसमें व्यक्ति से व्यक्ति और व्यक्ति व व्यापारियों के बीच लेनदेन किया जा सकेगा। मर्चेंट् स्टोर पर लगे क्यूआर कोड का उपयोग करके व्यापारियों को भुगतान किया जा सकेगा। रिटेल डिजिटल रुपये के पहले चरण के पायलट प्रोजेक्ट में चार बैंक शामिल होंगे। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शामिल हैं। दूसरे चरण के पायलट प्रोजेक्ट में बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक व कोटक महिंद्रा बैंक शामिल रहेंगे।
करेंसी नोट और सिक्कों के डिनॉमिनेशन में किया जा सकेगा चेंज
खुदरा ई रुपये के पहले चरण के पायलट प्रोजेक्ट में मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु व भुवनेश्वर जैसे शहरों को शामिल किया गया है। उसके बाद के चरणों में अहमदाबाद, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, कोच्चि, लखनऊ, पटना और शिमला शहर शामिल होंगे शामिल होंगे। जैसे-जैसे प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा इसमें और अधिक बैंक और शहरों को शामिल किया जाएगा। केंद्रीय बैंक के रिटेल डिजिटल रूपये पर ग्राहकों को कोई ब्याज नहीं मिलेगा। डिजिटल रुपये को करेंसी नोट और सिक्कों के डिनॉमिनेशन में परिवर्तित किया जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें : रोती बेटी का भूख मिटा ना सका एक मजबूर बाप, रूह कंपा गया सबकी… देखें
इसे भी पढ़ें : राजधानी में वार्ड सदस्य के बेटे को गोलियों से भून डाला…देखें
इसे भी पढ़ें : श्रद्धा म*र्डर केस : आफताब 70 टुकड़े होने से बच गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में अब 10 टुकड़े, बेरहम निकली बीवी और बेटा
इसे भी पढ़ें : वारंटी की खोज में आई बिहार पुलिस कांके में पिटा गई, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो















