Palamu : पलामू के गंगा हॉस्पिटल के संचालक संजीव तिवारी से रंगदारी मांगने गये विपुल कुमार पांडेय और धीरज कुमार शर्मा को पुलिस ने दबोच लिया। यह दोनों रंगदार दुमका जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के नाम पर रंगदारी मांगने गये थे। गिरफ्तार विपुल लातेहार के चंदनडीह का रहनेवाला है। वर्तमान में जागृति नगर सुदना में रिंकू तिवारी के घर में भाड़े पर रहता है। वहीं धीरज बैरिया में रहता है। दोनों एक हीरो पैशन प्रो बाइस से रेड़मा स्थित गंगा हॉस्पटिल पहुंचे थे। यह हॉस्पिटल झामुमो नेता संजीव तिवारी का है।
हॉस्पिटल के संचालक संजीव तिवारी द्वारा दिये गये आवेदन में इस बात का जिक्र किया गया है कि 28 नवम्बर की रात 9 बजकर 35 मिनट दो शख्स बाइक (JH3S 6950) से उतरे और वहां खड़ी उनकी कार के पास गये। कार का गेट खोल उनके ड्राईवर नित्यानंद तिवारी से पूछा कि संजीव तिवारी कहां है, उसे बुलाओ अमन साहू से बात करेगा। तब ड्राईवर ने बुलाने से मना कर दिया। दोनों ड्राइवर से उलझ गये। यह सबकुछ CCTV में देख रहे संजीव तिवारी बाहर निकले तो उन्हें भी डराना-हड़काना शुरू कर दिया। जब संजीव तिवारी ने गैंगस्टर अमन साहू से बात करने से मना कर दिया तो उन्हें धमकी दी गई कि आगे आओ, देख लेंगे। इस बात की जानकारी तुरंत शहर थाना को दी गई। खबर पाकर मौके पर पहुंचे थानेदार अभय कुमार सिन्हा ने CCTV को खंगाला। पुलिस फौरी कार्रवाई करते हुये एक घंटे के अंदर दोनों बदमाशों को खोज निकाला। इस संबंध में गैंगस्टर अमन साहू के भी अभियुक्त बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें : रोती बेटी का भूख मिटा ना सका एक मजबूर बाप, रूह कंपा गया सबकी… देखें
इसे भी पढ़ें : राजधानी में वार्ड सदस्य के बेटे को गोलियों से भून डाला…देखें
इसे भी पढ़ें : श्रद्धा म*र्डर केस : आफताब 70 टुकड़े होने से बच गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में अब 10 टुकड़े, बेरहम निकली बीवी और बेटा
इसे भी पढ़ें : वारंटी की खोज में आई बिहार पुलिस कांके में पिटा गई, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो















