spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

वारंटी की खोज में आई बिहार पुलिस कांके में पिटा गई, देखें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : एक वांटेड की खोज में बिहार से रांची आई पुलिस पिटा गई। दोनों पुलिस सादे-लिबास में थी। बिहार पुलिस इसकी सूचना कांके पुलिस को नहीं दी थी। जिस वारंटी की खोज में सिवान पुलिस आई थी, उसने ही किडनैपर का शोर मचा दिया। शोर-शराबा सुन आसपास से जुटे लोगों ने बिहार पुलिस को घेर लिया और पिटाई कर दी। आई कार्ड दिखाने पर लोग शांत हुये। वहीं वारंट का पेपर नहीं होने के कारण लोग गुस्से में थे। बाद में सिवान महिला थाना की थानेदार अराधना कुमारी कांके पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। इस तरह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वर्षों पहले रांची के ओरमांझी में वारंटी की खोज में आई बिहार पुलिस को किडनैपर बताकर उन्हें पीट-पीट कर मार डाला गया था। उस समय भी बिहार पुलिस स्थानीय थाना ओरमांझी को कोई सूचना नहीं दी थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिवान पुलिस वारंटी गुलाम अशरफ उर्फ रौनक की खोज में कांके के मिल्लत कॉलोनी में आई थी। तब रौनक सैलून जा रहा था। एक कार में सवार सादे-लिबास में रहे पुलिस रौनक को रोक उससे पूछताछ शुरू कर दी। तभी सिवान से पुलिस के साथ आये रौनक का साला इंतखाब उसकी पहचान कर दी। पुलिस रौनक को पकड़ ले जाने लगी। उसने किडनैपर का शोर मचा दिया और बवाल हो गया। सूत्रों के अनुसार रौनक की शादी करीब दो साल पहले सिवान में रहनेवाले अफरोज आलम की बेटी कहकशां परवीन से हुई थी। शादी के दूसरे रोज से ही दोनों परिवारों में खटास हो गई। इसके बाद रौनक के खिलाफ दहेज मांगने का केस दर्ज कराया गया था। सिवान पुलिस के साथ आये इंतखाब आलम पर भी रौनक की मां ने लूटपाट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। उसके नाम भी वारंट निकला हुआ है।

इसे भी पढ़ें :PT Usha : IOA की नई और पहली महिला प्रेसिडेंट

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची को जाम मुक्त बनाने का टिप्स दे गये ट्रैफिक SP

इसे भी पढ़ें :Best Honeymoon Destination : शानदार लम्हों के पल का ”स्टेटस” अलग सुकून दे जायेगा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :आतंक पर तीखी चोट, गैंगस्टर अमन साहू दुमका जेल शिफ्ट… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : दो शादी टूटी, होटल में नौकरी पकड़ी, आज इस हालत में मिली दुलारी

इसे भी पढ़ें : झुकूंगा नहीं, ठोंक डाला तीन सगे भाईयों को…देखें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...