spot_img

माथे पर कलश, गोद में बच्चे, पांव तले दहकते अंगारे… देखें अद्भुत नजारा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Akhilesh Kumar) : माथे पर कलश, गोद में बच्चे और पांव के नीचे दहकते अंगारे… यह अद्भुत नजारा देखने को मिला राजधानी रांची के नामकुम में। महादेव के भक्तों ने शिव पूजा समिति के बैनर तले राजाउलातु पंचायत के महादेव टोली में मंडा पूजा का आयोजन किया। आसपास के इलाकों से जुटे सैकड़ों भक्त इस पूजा में शामिल हुए। भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चल मन्नतें मांगी। लाल पाढ़ की साड़ी पहने दर्जनों भोक्ताइन अपने माथे पर कलश लिये अंगारों को पार कर गई। वहीं, कुछ भोक्ता-भोक्ताइन गोद में छोटे-छोटे बच्चों को लेकर अंगारों पर से गुजर गये। भक्तों का मानना है कि बच्चों को इस तरह पार कराने से उनके रोग-बीमारी दूर हो जाते हैं। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक आस्था के भंवर में गोते लगा रहे थे। उनमें गजब का जोश, जुनून और उत्साह देखने को मिला। बीती रात छउ नृत्य का आयोजन किया गया। वहीं, आज भोर में करीब 7 बजे से झूलन का कार्यक्रम किया गया। भोक्ताओं ने भक्तों के बीच फूल बरसाये। खिजरी विधायक राजेश कच्छप भगवान शिव का आशीर्वाद लेने पूजा में पहुंचे थे। वहीं इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मधुसूदन टोप्पो, सचिव गोवर्धन राय, कोषाध्यक्ष शनिचरवा तिर्की, मुकेश बड़ाईक, सुंदर और संजय राय की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें : ShootOut @Hazaribagh : चश्मदीद ड्राइवर की जुबां, GM की ह*त्या की दास्तान

इसे भी पढ़ें : बैंक से लोन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, पढ़ लें वरना…

इसे भी पढ़ें : 80 लाख की मांगी थी फिरौती, फिर क्या हुआ मासूम का… देखें

इसे भी पढ़ें : PMAY(R) के लंबित आवास जून तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश… देखें

इसे भी पढ़ें : बैंक से लोन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, पढ़ लें वरना…

इसे भी पढ़ें : दहकते अंगारों पर नंगे पांव चल भक्तों ने कहा- भोलेबाबा हर दुख दूर कर देते… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...