spot_img
spot_img
spot_img

80 लाख की मांगी थी फिरौती, फिर क्या हुआ मासूम का… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Sahibganj : महज 24 घंटे के अंदर पुलिस ने 12 साल के मासूम को अपराधियों के चंगुल से छुड़ा लिया। साहिबगंज पुलिस ने भवेश को सही सलामत भागलपुर के पीरपैंती के बरामद किया। दरअसल बीते कल साहिबगंज के समलापुर के लाल बहादुर यादव ने अपने 12 साल के बेटे के अपहरण की सूचना पुलिस को दी थी। मिली सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस ने बच्चे को खोजना शुरू किया। पुलिस ने CCTV फुटेज को खंगालना शुरू किया। इसी बीच अपराधियों ने फोन कर भवेश के घरवालों से 80 लाख फिरौती मांग डाली। पुलिस ने नंबर ट्रेस करवाया। लोकेशन भागलपुर के पीरपैंती में मिला। टीम ने वहां धमक दी। इस बीच अपराधियों को पुलिस के आने की भनक लग गई। जिसके बाद उन्होंने भवेश को पीरपैंती रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए। बच्चे ने वहां किसी के फोन से घरवालों को फोन कर अपनी लोकेशन बताई। सोमवार शाम पुलिस ने बच्चे को सही सलामत उसके माता-पिता को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार सूत्रधार रिश्ते में बच्चे का चचेरा भाई लगता है।

दरअसल रविवार को लाल बहादुर यादव के घर गांव से उनका भतीजा आया था। बच्चों की पढ़ाई के चलते लाल बहादुर साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के समलापुर में एक किराये के मकान में रहते है। वे मूल रूप से भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के गोविंदपुर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि भतीजे ने ही भवेश को पैसे देकर कोल्ड ड्रिंक लाने भेजा था। पहले से तय प्लान के मुताबिक झुमावती अस्पताल के पास भतीजे का साथी पहले से खड़ा था। उसने घर पहुंचाने के नाम पर भवेश को स्कॉर्पियो में बैठाया और भागलपुर के पीरपैंती लेकर चला गया। इसके बाद दोपहर 7 बजे भवेश के घरवालों को फिरौती के लिए कॉल आया था। साहिबगंज एसपी अनुरंजन किसपोट्टा ने बताया कि पुलिस ने संदेही गुनहगारों को चिन्हित कर लिया है। अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें :ShootOut @Hazaribagh : चश्मदीद ड्राइवर की जुबां, GM की ह*त्या की दास्तान

इसे भी पढ़ें :कूनो में मेटिंग के दौरान आपस में भिड़े चीते, दक्षा की मौ*त

इसे भी पढ़ें :पाकुड़ में जवान लड़के मुकेश के घर मचा कोहराम, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान अरेस्ट, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में 12 करोड़ का माल खाक… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : NTPC से जुड़े मैनेजर को दिनदहाड़े मारी गोली, देखें कहां…

इसे भी पढ़ें : चक्रवात “मोचा” के 9 मई को आने की आहट, IMD ने जारी की एडवाइजरी

इसे भी पढ़ें : फ्री राशन लेने वालों को मिलेगा कम चावल, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : इनकम टैक्स भरने वाले ध्यान दें, अब लग सकता है इतना जुर्माना

इसे भी पढ़ें : मई महीने में 2 बार मिलेगा फ्री राशन, सरकार का बड़ा फैसला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लातेहार की दो बहनों के साथ पटना में गैंगरेप, न्योता पर गई थी तिलक में…

Latehar : राजधानी पटना के नौबतपुर से इंसानियत को झकझोर...

पुलिस ने छात्राओं को दिये सुरक्षा के मंत्र…

Ranchi : बदलते दौर में अपराध के तौर-तरीके भी...

‘विकास दुबे जैसा कांड कर दूंगा’ वीडियो वायरल…

Bihar : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो...

चतरा के हड़गड़ी जंगल में मुठभेड़, फिर क्या हुआ… जानें

Chatra : चतरा से अगवा कर लिये 6 लोगों...