Hazaribagh (Sunil Sahu) : NTPC की MDO ऋत्विक कंपनी के GM (जनरल मैनेजर) शरद बाबू को टारगेट कर दिन दहाड़े फायरिंग की गई। इस फायरिंग में शरद बाबू और उनका बॉडीगार्ड राजेन्द्र प्रसाद बेतरह जख्मी हो गये। शरद को सीने में और बॉडीगार्ड को कमर में गोली लगी। वहीं, ड्राइवर अमरेन्द्र कुमार पांडेय बाल-बाल बच गया। घटना का चश्मदीद ड्राइवर अमरेंद्र ने बताया कि दो लड़कों ने दिन में करीब 12 बजे हजारीबाग बड़कागांव के मेनरोड हेठगढ़ा में वारदात को अंजाम दिया। गोली बरसाने के बाद अपराधी वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। गोली बारी की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास से जुटे लोग लहूलुहान GM (जनरल मैनेजर) और बॉडीगार्ड को जल्दबाजी में हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दरम्यान शरद बाबू ने दम तोड़ दिया। बकौल ड्राइवर मैनेजर शरद बाबू अपने बॉडीगार्ड और ड्राइवर के साथ स्कॉर्पियो में सवार हो कर हजारीबाग के केरेडारी कार्यालय जा रहे थे। जब हेठगढ़ा के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी की रफ्तार धीमी हो गई। वहां पर सड़क थोड़ी खराब है। वहां पहले से घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने स्कार्पियो पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।
इधर, वारदात की सूचना पर बड़कागांव, केरेडारी और डाडीकला थाना की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई। हजारीबाग के पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे, एएसपी कुमार सुभाशीष, बड़कागांव एसडीपीओ अमित कुमार भी स्पॉट पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। SP ने मीडिया को बताया कि शहर में चेकिंग अभियान जोरशोर से शुरू कर दी गई है। जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। सुनें क्या बोले पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे और चश्मदीद ड्राइवर अमरेन्द्र कुमार पांडेय…
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में जवान लड़के मुकेश के घर मचा कोहराम, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में 12 करोड़ का माल खाक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जवान लड़का विशाल की मौ*त खोल गया रांची में बड़ा राज… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : Cyclone Mocha से यहां तबाही का खतरा! IMD ने क्या कहा…पढ़ें डिटेल












