spot_img
spot_img
spot_img

PMAY(R) के लंबित आवास जून तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड के सचिव चंद्रशेखर ने कहा कि राज्य भर में प्रधानमंत्री आवास योजना के 1 लाख 9 हजार 542 आवास लंबित हैं। इन लंबित आवासों को जून 2023 तक हर हाल में पूरा करना है। इसके लिए पंचायत/ग्राम स्तर पर अभियान चलाया जाए। इस अभियान को प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस के रूप में पूरे राज्य में एक साथ आयोजित किया जाएगा। मौका था प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा का। चंद्रशेखर आज यानी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने सभी जिले के उप विकास आयुक्त को इस अभियान की समीक्षा हर सप्ताह करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में लंबित आवासों को पूर्ण कराया जाए।

बैठक में मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने जानकारी दी कि आवास लाभुक दिवस अभियान के तहत पंचायत/ग्राम में प्रत्येक गुरुवार को कैंप का लगाया जाएगा। कैंप में लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जानकारी दी जाएगी और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। वहीं लंबित आवासों के लाभुकों को कैंप में शामिल होने हेतु प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैंप में लाभुकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जाएगा एवं लाभुकवार समस्याओं को पंजीकृत भी किया जाएगा।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी जिलों के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के कर्मी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में जवान लड़के मुकेश के घर मचा कोहराम, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में 12 करोड़ का माल खाक… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जवान लड़का विशाल की मौ*त खोल गया रांची में बड़ा राज… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : Cyclone Mocha से यहां तबाही का खतरा! IMD ने क्या कहा…पढ़ें डिटेल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...