Rapido का किराया हुआ दोगुना, फिर भी नहीं मिल रही बाइक…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देश की राजधानी दिल्ली में Rapido की बढ़ती कीमतों और राइड न मिलने की समस्या ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर दोपहर के वक्त हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाते हैं। कुछ यात्रियों का कहना है कि सुबह जिन रूटों का किराया सामान्य रहता है, वही दोपहर होते-होते दोगुना तक पहुंच जाता है। जहां सुबह 70 से 80 रुपये में मिलने वाली राइड दोपहर में 150 रुपये तक दिख रही है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतना किराया दिखने के बाद भी राइड जल्दी कन्फर्म नहीं होती। लोगों का आरोप है कि तेज धूप और लू के कारण कई बाइक टैक्सी कैप्टन दोपहर में राइड लेने से बच रहे हैं।

छोटी दूरी देखकर कैंसिल हो रही राइड

सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हो रही है जिन्हें सिर्फ 2 से 3 किलोमीटर तक जाना होता है। यात्रियों का कहना है कि कई कैप्टन राइड स्वीकार करने के बाद दूरी देखकर कैंसिल कर देते हैं। कुछ लोग एक्स्ट्रा टिप जोड़ने के बाद भी घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी में सड़क किनारे खड़े होकर इंतजार करना लोगों के लिये बड़ी चुनौती बन गया है। ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, कॉलेज छात्र और महिलाएं इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। मजबूरी में कई लोगों को महंगे ऑटो या दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। एक यात्री ने मीडिया को बताया कि “दोपहर में 2 किलोमीटर तक जाने के लिये भी रैपिडो आसानी से नहीं मिलती। कई कैप्टन राइड लेकर कैंसिल कर देते हैं। गर्मी में सड़क पर इंतजार करना बहुत मुश्किल हो जाता है।” वहीं, ऑफिस कर्मचारी सीमा का कहना है कि “सुबह जिस रूट का किराया 70-80 रुपये रहता है, वही दोपहर में 150 रुपये तक पहुंच जाता है। ऊपर से टिप देने के बाद भी राइड मिलने की गारंटी नहीं रहती।” कॉलेज छात्र राहुल बताते हैं कि “छोटी दूरी देखकर कई कैप्टन आने से मना कर देते हैं। कई बार क्लास के लिये देर हो जाती है।”

इसे भी पढ़ें : अमरनाथ गुफा में प्रकट हुये बाबा बर्फानी, इस रोज से शुरू होगी पवित्र यात्रा…

इसे भी पढ़ें : केवल एक वोट ने बदल दी किस्मत…

इसे भी पढ़ें : मां का कटा हाथ देख उबला बेटा, 100 से ज्यादा जवान पहुंचे पुलिस कमिश्नर ऑफिस…

इसे भी पढ़ें : चलती बस से उतार मा’र कर जंगल में गाड़ दिया श’व… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : ‘वर्दी भत्ता दिलवा देहू हुजूर’ पुलिस का छलका दर्द, गाना वायरल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पहली पत्नी पहुंची दूसरी पत्नी के घर, फिर जो हुआ…

UP : यूपी के बुलंदशहर के गुलावठी नगर में...

खूंटी में दो नाबालिग बेटियों के साथ शर्मनाक वारदात…

Khunti : खूंटी में इंसानियत को शर्मसार कर देने...

लू से बचने का फार्मूला बता गई डॉ रेणु… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से लेकर ओरमांझी तक इन...

जंगल का खौफ हथकड़ी में कैद, 5 लाख का था ईनाम…

Latehar : लातेहार के जंगलों में कभी जिस नाम...

गढ़वा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, इनपर होगी कार्रवाई…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में बकरीद को लेकर प्रशासन...