गोड्डा के युवक को चलती ट्रेन में मा’री गो’ली, सुपौल जा रहे थे पत्नी से मिलने…

Date:

spot_img

Godda : मुसाफिरों से भरी ट्रेन बेगूसराय-कटिहार रेलखंड पर एक यात्री गुंजन कुमार देव को गोली मार दी गई। बेतरह जख्मी गुंजन को अस्पताल ले जाया गया। यह सनसनीखेज वारदात घटना खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के समीप बेगूसराय-कटिहार रेलखंड पर हुई। लगभग 34 साल का गुंजन गोड्डा में रहते हैं। वह जमुई में एक बिजली कंपनी में टेक्निशियन के पद पर कार्यरत हैं। खबर है कि वह अपनी पत्नी से मिलने सुपौल जा रहे थे। इसी यात्रा के दौरान उनके साथ यह वारदात हो गई। जख्मी युवक के एक रिश्तेदार का दावा है कि ट्रेन में कुछ बदमाशों ने गुंजन कुमार देव का बैग छीनने की कोशिश की थी। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की खोज में जुट गई है। पुलिस को तीन हमलावरों के बारे में कुछ क्लू मिला है, इन तीनों की तलाश की जा रही है।

पत्नी के बयान ने बढ़ाई रहस्य की परतें

मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब घायल युवक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके पति के साथ किसी प्रकार की लूटपाट नहीं हुई थी। उन्होंने यह भी कहा कि गुंजन का मोबाइल फोन सुरक्षित है और कोई सामान भी गायब नहीं हुआ है। पत्नी के इस बयान के बाद जांच की दिशा बदलती नजर आ रही है। अब पुलिस केवल लूटपाट की संभावना तक सीमित नहीं है। रेल पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच तीन प्रमुख पहलुओं पर कर रही है। पहला लूटपाट का एंगल, दूसरा पारिवारिक विवाद और तीसरा विभागीय या अन्य व्यक्तिगत कारण।अधिकारियों का मानना है कि घटना के पीछे की असली वजह अभी सामने आना बाकी है। सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुये जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पॉल्यूशन टेस्ट…

Kohramlive : देश में प्रदूषण नियंत्रण और वाहन नियमों को...

पूरे सावन रांची में बंटेगा गंगाजल, टैंकर रवाना… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh) : आस्था जब संवेदना से जुड़ती है तो...

Paytm Payments Bank पर लगा ताला, हाईकोर्ट के आदेश पर बंद…

Kohramlive : Paytm Payments Bank Limited (PPBL) के भविष्य...

रांची की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, नगर निगम ने शुरू किया रोड ग्रेडिंग सिस्टम…

Ranchi: राजधानी रांची की सड़क व्यवस्था को अब नये...